केंद्र ने केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक, कदम के पीछे बताई ये वजह

Published : Jun 05, 2021, 07:22 PM IST
केंद्र ने केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक, कदम के पीछे बताई ये वजह

सार

केंद्र सरकार ने केजरीवाल की 'घर घर राशन योजना' पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार का दावा है कि यह योजना 72 लाख लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाने के लिए थी। इसे एक हफ्ते में लागू होना था, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई।   

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने केजरीवाल की 'घर घर राशन योजना' पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार का दावा है कि यह योजना 72 लाख लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाने के लिए थी। इसे एक हफ्ते में लागू होना था, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई। 

केंद्र सरकार का कहना है कि योजना के लिए केंद्र की मंजूरी नहीं ली गई। इसलिए इस पर रोक लगाई गई। अब इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।


पहले भी केंद्र ने लगाई थी रोक
केजरीवाल की घर घर राशन योजना पहले 25 मार्च को शुरू होनी थी। लेकिन अब इसके नाम को लेकर केंद्र ने इस पर रोक लगा दी थी। केंद्र ने इसके योजना के नाम पर आपत्ति जताई थी। इसका नाम मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना रखा गया था। बाद में अरविंद केजरीवाल ने इस योजना के नाम से एमएमजीजीआरवाई को हटाने का ऐलान किया था।

दिल्ली सरकार की ये योजना अगले हफ्ते से शुरू होने वाली थी। इसके तहत 72 लाख लोगों को राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू की जानी है। इसी बीच केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगाते हुए कहा कि इसके परिणामस्वरूप राशन कार्ड धारक केंद्रीय कानून के तहत तय की गई दर से अधिक दर पर अनाज और अन्य आवश्यक चीजें खरीद सकते हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?