बंगाल चुनाव में जीत के बाद TMC में बड़ा बदलाव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने अभिषेक बनर्जी

Published : Jun 05, 2021, 04:47 PM IST
बंगाल चुनाव में जीत के बाद TMC में बड़ा बदलाव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने अभिषेक बनर्जी

सार

प बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद टीएमसी ने बड़ा बदलाव किया। टीएमसी ने शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव चुना है। डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा अभिषेक को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधती रही है। 

कोलकाता. प बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद टीएमसी ने बड़ा बदलाव किया। टीएमसी ने शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव चुना है। डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा अभिषेक को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधती रही है। 

बंगाल में जीत के बाद पार्टी की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान टीएमसी ने एक व्यक्ति एक पद की रणनीति का पालन किया। 


सयानी घोष

सयानी घोष बनी टीएमसी यूथ विंग की अध्यक्ष
अभिषेक इससे पहले टीएमसी यूथ विंग के अध्यक्ष थे। अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अभिनेत्री सयानी घोष को यूथ विंग का अध्यक्ष चुना गया है। 

इसके अलावा टीएमसी सांसद काकोली घोष दास्तिदार को पार्टी की महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, सासंद डोला सेन को टीएमसी ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़