कोरोना की दूसरी लहर में 600 से ज्यादा डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा दिल्ली में हुईं मौतें

Published : Jun 05, 2021, 04:01 PM IST
कोरोना की दूसरी लहर में 600 से ज्यादा डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा दिल्ली में हुईं मौतें

सार

कोरोना की दूसरी लहर सिर्फ मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि डॉक्टरों के लिए भी घातक साबित हुई है। दूसरी लहर में अब तक 646 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने शनिवार को दी। 

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर सिर्फ मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि डॉक्टरों के लिए भी घातक साबित हुई है। दूसरी लहर में अब तक 646 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने शनिवार को दी। 

आईएमए के मुताबिक, सबसे ज्यादा दिल्ली में 109 डॉक्टरों की मौत हुई। इसके बाद बिहार में 97 , उत्तर प्रदेश में 79, राजस्थान में 43, झारखंड में 39, गुजरात में 37, आंध्र प्रदेश में 35, तेलंगाना में 34, प बंगाल में 30 डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई। यह आंकड़े आईएमए द्वारा 5 जून तक जारी किए गए। 

पहली लहर में 748 डॉक्टरों की हुई थी मौत
पहली लहर में करोना से 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में 23 डॉक्टर्स कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवा चुके हैं। 

दूसरी लहर से जूझ रहा भारत
भारत कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हालांकि, अब केसों में कमी हुई है, लेकिन अभी भी 3000 से ज्यादा लोग हर रोज अपनी जान गंवा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 1.20 लाख केस सामने आए हैं। यह पिछले 2 महीने में सबसे कम हैं। अब तक देश में 2.86 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

वहीं, 3.44 लाख लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 3380 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। हालांकि, भारत में रिकवरी रेट अब बढ़कर 93.08%  हो गया है।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?