कमरा नंबर 101 था चैतन्यानंद का अड्डा, आखिरी लोकेशन पर थी पुलिस की नजर, 3 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

Published : Sep 28, 2025, 11:38 AM IST
Swami Chaitanyananda Saraswati arrest

सार

Swami Chaitanyananda Saraswati Arrest: बाबा चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में आगरा से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस गिरफ्तारी की पूरी कहानी।

Swami Chaitanyananda Saraswati Arrest: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे प्रबंधन संस्थान के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने देर रात आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। वह शनिवार शाम से होटल में ठहरा हुआ था। आरोपी की लोकेशन पुलिस को बुधवार को आगरा में मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी पर लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस शनिवार रात करीब तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित होटल फर्स्ट में पहुंची। होटल के कर्मचारी भरत ने बताया कि वहां सादा कपड़ों में दिल्ली क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी आए थे।

नाम बदलकर होटल में रह रहा था बाबा

होटल के रजिस्टर की एंट्री चेक करने के बाद पुलिस होटल के कमरा नंबर 101 में पहुंची और स्वामी पार्थसारथी के पास जाकर करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। होटल के रजिस्टर में चैतन्यानंद का नाम स्वामी पार्थसारथी के रूप में दर्ज था। वह शनिवार शाम लगभग चार बजे होटल पहुंचे थे और रात में होटल रेस्टोरेंट से खाना मंगाया था। उनसे मिलने कोई व्यक्ति होटल में नहीं आया था और ना ही होटल के कर्मचारियों को उनके कारनामों की कोई जानकारी नहीं थी।

क्राइम ब्रांच ने देर रात ही चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को अपने साथ ले आए। आगरा पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है और गिरफ्तारी की जानकारी भी उनके पास नहीं है।

यह भी पढ़ें: Baba Chaitanyananda Arrested: 3 दिनों बाद गिरफ्तार हुआ चैतन्यानंद, यहां छुपकर बैठा था बाबा, 32 छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप

3 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

बता दें कि बाबा के खिलाफ पहले ही उड़ीसा और दिल्ली में छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज हैं और कई छात्राओं ने कोर्ट में बयान भी दिए हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में बाबा की आखिरी लोकेशन आगरा थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया। आगरा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी और पता लगा रही है कि बाबा कब आगरा आया, कहां रुका और किसने उसे शरण दी। उड़ीसा और दिल्ली के बाद अब आगरा पुलिस भी बाबा चैतन्यानंद के पीछे पड़ गई है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया