Baba Chaitanyananda Arrested From Agra: दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मैनेजमेंट कॉलेज की 17 छात्राओं ने कॉलेज डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। 

Baba Chaitanyananda Arrested from Agra: दिल्ली के कुख्यात 'डर्टी बाबा' चैतन्यानंद सरस्वती को आखिरकार 3 दिनों बाद यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे पकड़कर दिल्ली ला रही है। चैतन्यानंद पर मैनेजमेंट कॉलेज की 17 छात्राओं से यौन शोषण करने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले वह लंबे समय से फरार था। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली, हरियाणा और यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थीं। शुक्रवार को कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे आगरा से दबोच लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चैतन्यानंद सरस्वती पर लगाए थे गंभीर आरोप

छात्राओं ने कॉलेज डायरेक्टर चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर आरोप लगाए थे। चैतन्यानंद पर मैनेजमेंट कॉलेज की 17 छात्राओं से यौन शोषण करने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले वह लंबे समय से फरार था। लड़कियों का कहनाा था कि ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति योजना के तहत पीजीडीएम कर रही लड़कियों का यौन शोषण किया जा रहा था। छात्राओं का आरोप है कि उनके साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जाता था और उन्हें गंदे व्हाट्सएप और मैसेज भेजे जाते थे। इतना ही नहीं, उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की जाती थी। पीड़ित छात्राओं ने यह भी बताया कि कॉलेज में काम करने वाली कुछ महिलाएं उन्हें आरोपी की गलत मांगें मानने के लिए उकसाती थीं और दबाव डालती थीं।

2009 में दर्ज हुआ था मामला

ओडिशा के रहने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को पहले लोग डॉ. पार्थसारथी के नाम से जानते थे। वह खुद को संत बताता है और पिछले करीब 12 साल से आश्रम में रह रहा है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हों। इससे पहले यानी साल 2009 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 2016 में वसंत कुंज इलाके में एक महिला ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: स्वामी चैतन्यानंद के 8 करोड़ रुपए फ्रीज, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका