Gujarat Bomb Threat: '2008 को मत भूलना...' एक Email और गुजरात में बढ़ गई चौकसी, कहां-कहां हुई जांच?

गुजरात की सभी केंद्रीय जेलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप! वडोदरा सेंट्रल जेल में Bomb Squad, Dog Squad और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन। आखिर ईमेल में क्या लिखा था और जांच में अब तक क्या मिला? देखिए पूरी रिपोर्ट।

Share this Video

Gujarat Jail Bomb Threat: गुजरात की सभी केंद्रीय जेलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद वडोदरा सेंट्रल जेल सहित राज्यभर की जेलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बड़ौदा सेंट्रल जेल की अधीक्षक उषा राडा ने पुष्टि की है कि पुलिस, क्राइम ब्रांच और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीमें गहन तलाशी अभियान चला रही हैं, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वडोदरा सेंट्रल जेल की अधीक्षक उषा राडा ने बताया कि जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू

ईमेल से मिली धमकी और सर्च ऑपरेशन की डिटेल्स
राज्यभर की जेलों को निशाना बनाने वाले इस धमकी भरे मेल के सामने आते ही सुरक्षा महकमा हरकत में आ गया।
अधिकारियों का बयान: वडोदरा सेंट्रल जेल की अधीक्षक उषा राडा ने बताया कि मेल मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, बीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड और राउपुरा पुलिस ने जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
सभी जेलों को खतरा: मेल में किसी एक विशेष जेल का नाम नहीं लिया गया है, बल्कि पूरे गुजरात की केंद्रीय जेलों को निशाना बनाने की बात कही गई है, जिसके चलते सभी जिलों की जेलों में एक साथ चौकसी बढ़ाई गई है।
अब तक क्या मिला: सुरक्षा टीमों द्वारा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा चुकी है, और राहत की बात यह है कि शुरुआती जांच में कोई भी संदेहास्पद वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।

 प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस तरह की धमकियों के बाद जेल प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त: कैदियों की आवाजाही और जेल परिसर में प्रवेश करने वाले हर शख्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एजेंसियों का पहरा: खुफिया विभाग और साइबर सेल उस ईमेल एड्रेस का पता लगाने में जुटी है जहां से यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था, ताकि शरारती तत्वों को जल्द बेनकाब किया जा सके।

Related Video