चुनाव में TDP के शानदार प्रदर्शन से नायडू की कंपनी के शेयर में 55% का उछाल, 5 दिन में कितना लाभ हुआ जानकर हो जाएंगे दंग

Published : Jun 08, 2024, 09:08 AM ISTUpdated : Jun 08, 2024, 10:34 AM IST
chandrababu naidu

सार

चुनाव के बाद राजनीतिक हालात के साथ आर्थिक बाजार में भी काफी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। बात करें चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति के बारे में तो उनकी कंपनी के शेयर में 55 फीसदी का उछाल आया है। ऐसे में 5 दिन में उनकी संपत्ति 535 करोड़ रुपये बढ़ी है। 

नेशनल डेस्क। राजनेताओं की संपत्ति को लेकर हमेशा से ही सवाल उठाए जाते रहे हैं और फिर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की अथाह संपत्ति की चर्चा तो हमेशा से होती रही है। फिलहाल चुनाव परिणाम आने के बाद से उनकी कंपनी के शेयर आसमान में उछाल मार रहे हैं। उनकी कंपनी के शेयर में करीब 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में 5 दिन में ही उनकी संपत्ति में करीब 535 करोड़ रुपये का बढ़ोतरी हुई है।  

नायडू की पत्नी हैं प्रमोटर
लोकसभा और आंध्र विधानसभा चुनावों में टीडीपी के बेहतरीन प्रदर्शन पर चंद्रबाबू नायडू की ओर से स्थापित 'द हेरिटेज फूड' काफी लाभ हुआ है। कंपनी की प्रमोटर नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी हैं। कंपनी को हुए इस लाभ से उनकी संपत्ति भी पांच दिन में ही 535 करोड़ बढ़ गई है। चुनाव परिणाम घोषित होने से कुछ घंटे पहले 3 जून को कंपनी का स्टॉक 424 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज हेरिटेज फूड्स का शेयर 661.25 रुपये पर है।

डेयरी बाजार में देश भर में है बिजनेस
नायडू की कंपनी मूल रूप से दो भागों में बिजनेस करती है। इसमें डेयरी के अलावा रिन्यूएबल एनर्जी शामिल है। वर्तमान में हेरिटेज के साथ दूध और दूध उत्पादों की बिक्री की जाती है। कंपनी से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, ओडिशा, एनसीआर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उत्पाद की सप्लाई होती है। 

बेटे की संपत्ति में भी भारी बढ़ोतरी
चुनाव के बाद स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल आया है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी के पास कंपनी के सर्वाधिक 2,26,11,525 शेयर्स हैं। वहीं नायडू के बेटे नारा लोकेश की बात करें तो उनके पास भी हेरिटेज फूड्स के 1,00,37,453 शेयर हैं। ऐसे में स्टॉक में उछाल के बाद अब लोकेश की कुल संपत्ति भी 237.8 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट