अंतरिक्ष में भारत की एक और ऊंची छलांग की तैयारी, अगस्त में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इस साल 19 मिशन का टार्गेट

अंतरिक्ष में भारत की एक और लंबी छलांग लगने जा रही है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। चंद्रयान -3 अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाला है। केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रयान -3(Chandrayaan-3) अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाला है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2022 9:22 AM IST / Updated: Feb 03 2022, 02:57 PM IST

नई दिल्ली.अंतरिक्ष में भारत की एक और लंबी छलांग लगने जा रही है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। चंद्रयान -3 अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाला है। केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रयान -3(Chandrayaan-3) अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाला है।
कल(2 फरवरी) को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-2 से मिली सीख और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चंद्रयान-3 को साकार करने का काम जारी है। कई संबंधित हार्डवेयर और उनके विशेष परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं और लॉन्च अगस्त 2022 के लिए निर्धारित है।

इस साल 19 नए मिशन
मंत्री ने बताया कि 2022 (जनवरी से दिसंबर 22) के दौरान नियोजित मिशनों की संख्या 19 है। यानी कि  08 लॉन्च व्हीकल मिशन, 07 अंतरिक्ष यान मिशन और 04 प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन इसमें शामिल हैं। COVID-19 महामारी के कारण चल रहे कई मिशन प्रभावित हुए। इसके अलावा, अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों और नए पेश किए गए मांग संचालित मॉडल की पृष्ठभूमि में परियोजनाओं का पुनर्मूल्यांकन हुआ है। 

Latest Videos

चंद्रयान-2 पूरी तरह सफल नहीं हो सका था
बता दें कि 22 जुलाई, 2019 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) ने चंद्रयान-2 लॉन्च किया था। लेकिन 6 सितंबर को यह लैंडर में तकनीकी खामी के कारण अपने रास्ते से भटक गया था। इसके बाद इसकी चांद पर सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो सकी थी। यह अपने साथ चांद की मिट्टी का विश्लेषण करने कुछ उपकरण लेकर गया था। चंद्रयान-2 जैसा ही कॉन्फ़िगरेशन है चंद्रयान 3। लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा। यानी चंद्रयान-2 के दौरान लॉन्च किए गए ऑर्बिटर का इस्तेमाल चंद्रयान-3 के लिए किया जाएगा। बता दें कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अभी भी चांद पर ठीक से काम कर रहा है। वो वहां से आंकड़े भेज रहा है। इससे पहले 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 का सफल परीक्षण किया गया था।

पिछले 3 वर्षों की समय सीमा में लॉन्च किए गए उपग्रहों की सूची

 

Satellite NameLaunch Date
EOS-03Aug 12, 2021
Amazonia-1Feb 28, 2021
Satish Dhawan SAT (SDSAT)Feb 28, 2021
UNITYsatFeb 28, 2021
CMS-01Dec 17, 2020
EOS-01Nov 07, 2020
GSAT-30Jan 17, 2020
RISAT-2BR1Dec 11, 2019
Cartosat-3Nov 27, 2019
Chandrayaan-2Jul 22, 2019
RISAT-2BMay 22, 2019
EMISATApr 01, 2019
GSAT-31Feb 06, 2019
Microsat-RJan 24, 2019
Kalamsat-V2Jan 24, 2019

यह भी पढ़ें
GOOD NEWS:अरावली जैव विविधता पार्क को मिली OECMs में जगह, 10 साल पहले यहां थीं खदानें; आज होती हैं रिसर्च
भारत में अंतरराष्ट्रीय महत्व के 2 और आर्द्रभूमि होने से रामसर स्थलों की संख्या 49 पहुंची, जानिए पूरी कहानी

 

Share this article
click me!

Latest Videos

फर्स्ट मीटिंग में ही CM Atishi ने दिखा दिए तेवर, मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी । Delhi । Kejriwal
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान