Published : Aug 21, 2023, 10:08 AM ISTUpdated : Aug 21, 2023, 12:27 PM IST
नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अंतिम तैयारी कर रहा है। उसे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरना है। यह इलाका बड़े-बड़े गड्ढों से भरा है। इसके बीच चंद्रयान उतरने के लिए सपाट मैदान खोज रहा है।
चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए चंद्रयान का विक्रम लैंडर अलग हो गया है। इसका LHDAC (Lander Hazard Detection and Avoidance Camera) उतरने के लिए सही जगह तलाश रहा है।
25
LHDAC द्वारा लिए गए चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की चार तस्वीरों को इसरो ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि चंद्रमा का यह इलाका कितना उभर-खाबर है।
35
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह बुधवार को शाम छह बजे चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
45
चंद्रयान तीन का विक्रम लैंडर चंद्रमा का चक्कर काट रहा है। उसका निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है।
55
चंद्रयान तीन को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में लैंड करता है तो इस हिस्से में पहुंचने वाला भारत पहला देश होगा।