Chandrayaan-3 Mission: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहे नीतीश-दिग्विजय जैसे विपक्षी गठबंधन के दिग्गज नेता?

Published : Aug 23, 2023, 05:02 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 05:24 PM IST
Chandrayaan-3

सार

एक तरफ पूरा देश चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाएं कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन के नेता अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। कुछ यूजर्स ने नेताओं पर करारा कमेंट किया है।

Opposition Alliance. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पूरा देश दुआएं दे रहा है। वहीं विपक्षी गठबंधन के नेता अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बन रहे हैं। यूजर @FabulasGuy ने एक्स पर कुछ नेताओं के बारे में कमेंट किया है, जिस पर दूसरे यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक्स यूजर ने क्या लिखा

@FabulasGuy ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर घमंडिय गठबंधन के कुछ नेताओं का हाल जानिए। यूजर ने लिखा कि पीएम इन वेटिंग का सपना पाले बैठे नीतीश कुमार को चंद्रयान के बारे में कुछ भी नहीं पता है। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला को यह नहीं पता है कि चंद्रयान लांच हो रहा है कि लैंडिंग हो रही है। राजस्थान के खेल मंत्री ने इसरो के उन स्टाफ को बधाई दी है, जो चंद्रयान लेकर चांद पर पहुंचे हैं। जबकि दिग्विजय सिंह इसरो साइंटिस्टों के अवैतनिक वेतन को लेकर खारिज हो चुकी फर्जी खबरें फैलाने में लगे हैं।

 

 

कब शुरू हुआ चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 की लांचिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे लांच किया गया। इससे पहले 11 जुलाई को 24 घंटे का रिहर्सल किया गया। लांचिंग के बाद 15 जुलाई को पहला ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स फायर किया गया। 25 जुलाई को चंद्रयान की पहली ऑर्बिट बदली गई। 1 अगस्त को यह ट्रांसलूनर ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया गया। 20 अगस्त को डिबूस्टिंग के साथ स्पीड कंट्रोल की गई और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराने की कोशिश हो रही है। इसका लाइव प्रसारण नेशनल टीवी, दूरदर्शन सहित अलग-अलग प्लेटफार्म पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

G20 Summit 2023: भारत का दौरा करने वाले 8वें प्रेसीडेंट होंगे जो बाइडेन, जानें मोदी-बाइडेन मुलाकात के क्या हैं मायने?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़