
G20 Summit 2023. भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में आई गर्मजोशी का असर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी20 समिट के दौरान भारत की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। जो बाइडेन 7 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई ग्लोबल इश्यूज पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही जी20 देशों के प्रमुख उद्देश्यों को लेकर भारत की प्रतिबद्धता पर भी जो बाइडेन बयान ते सकते हैं। वर्ष 1959 में पहली बार अमेरिकी प्रेसीडेंट ड्वाइट डी आइजनहावर ने भारत का पहला दौरा किया। जो बाइडेन अमेरिका के 8वें राष्ट्रपति होंगे जो भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।
आशियान समिट की जगह भारत का दौरा
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे इंडोनेशिया में होने वाले आशियान समिट की जगह भारत में जी20 समिट में शामिल हो रहे हैं। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार बाइडेन आशियान समिट में नहीं जाएंगे और उनका भारत दौरा कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। इंडोनेशिया के आशियान समिट में वाइस प्रेसीडेंट कमला हैरिस हिस्सा लेंगी।
कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच जी20 पार्टनर्स के वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे। जिसमें स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना शामिल होगा। इस समिट के दौरान जलवायु परिवर्तन, यूक्रेन-रूस युद्ध सहित दुनिया के सामने आने वाली कई चुनौतियों पर चर्चा होगी। रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालातों पर भी दोनों देशों के नेता बातचीत कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने की थी अमेरिका की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2023 में अमेरिका का दौरा किया था। उस दौरान प्रेसीडेंट जो बाइडेन ने कहा था कि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश यह निर्णय लेंगे कि आने वाली पीढ़ियों को कैसा भविष्य देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.