चांद का कीजिए सबसे नजदीकी दीदार: लैंडिंग के लिए लगातार आगे बढ़ रहे चंद्रयान-3 ने भेजी फोटो

Published : Aug 22, 2023, 05:07 PM ISTUpdated : Aug 22, 2023, 05:16 PM IST
Chandrayaan 3

सार

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू रूप से उड़ान जारी है।

ISRO Chandrayaan 3 Updates: भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 धीरे-धीरे चांद की सतह पर उतरने की ओर है। चंद्रयान-3 ने 70 किलोमीटर की दूरी से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें साझा की है। इसरो ने साझा किए है। इन फोटोज को टचडाउन के दौरान लैंडर को डायरेक्शन देने वाले कैमरों से लिया गया है।

ISRO ने कहा-शेड्यूल्ड टाइम पर ही चल रहा चंद्रयान-3

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू रूप से उड़ान जारी है। लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा ने 70 किलोमीटर की ऊंचाई से फोटोज लिए हैं। इन तस्वीरों से चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की जा रही है। इसरो ने कल चंद्रमा के सुदूर हिस्से की फोटोज साझा की थीं। इन फोटोज में चंद्रमा के सतह पर गड्ढे दिख रहे। इससे विक्रम लैंडर को सुरक्षित लैंडिंग के लिए क्षेत्र ढूंढने में मदद मिल रही।

भारत इस मायने में होगा पहला देश

चंद्रयान-3 इतिहास रचने जा रहा है। रूस के महत्वाकांक्षी मिशन लूना-25 स्पेसक्रॉफ्ट के क्रैश हो जाने के बाद चंद्रयान से दुनिया को बड़ी उम्मीद है। चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही भारत यहां पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा।

25 किमी से होगी लैंडिंग

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे लैंड कराया जाएगा। यह लैंडिंग 25 किमी की ऊंचाई से कराई जाएगी। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन ने बताया कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर साफ्ट लैंडिंग करेगा। 14 जुलाई को भारत का चंद्रमा पर तीसरा मिशन शुरू हुआ था। इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 अपनी लंबी यात्रा के दौरान 5 अगस्त को चांद की आर्बिट में प्रवेश किया था। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा'अगर सब कुछ फेल हो जाता है,कुछ भी काम नहीं करेगा, फिर भी लैंडिंग होगी। केवल एल्गोरिदम ठीक से काम करें। अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी लैंडिंग में सक्षम है।'

इसे कब और कहां देखा जा सकेगा?

इसरो ने बताया कि इस ऐतिहासिल पल का बुधवार को 17.27 बजे से लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। लाइव कवरेज इसरो वेबसाइट, यूट्यूब, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्मों के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

वेलकम माई फ्रेंड...चंद्रयान-3 सफल हुआ तो भारत बनाएगा यह रिकॉर्ड

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली