
वर्जीनिया. स्पेसक्रॉफ्ट चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की सफलता के लिए दुनियाभर में दुआओं का दौर चल रहा है। भारतीय अमेरिकी 'हवन' (अग्नि अनुष्ठान) और 'अभिषेकम' जैसे धार्मिक अनुष्ठान करते देखे गए। अमेरिका के वर्जीनिया में एक मंदिर में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों ने हवन किया। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए अमेरिका से लेकर यूके तक विशेष पूजा-पाठ और हवन होते देखे गए। दुनियाभर में मौजूद भारतीयों ने सुबह उठकर चंद्रयान 3 के लिए शुभकामना की। इसरो वैज्ञानिकों और भारत सरकार को सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी।
चंद्रयान 3 अपडेट और इंटरेस्टिंग न्यूज
बता देंकि चांद के साउथ पोल पर अब तक कोई नहीं उतर पाया है। इस बीच इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसरो ने चंद्रयान-3 को 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार लगभग 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने का ऐलान किया था।
डॉ. मधु राममूर्ति वर्जीनिया में रहते हैं। वे चंद्रयान 3 की सफलता के रखे गए विशेष अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे। डॉ. राममूर्ति भारत की अंतरिक्ष यात्रा को याद करते हैं। भारत ने 1963 में अपना पहला रॉकेट लॉन्च किया था डॉ. मधु राममूर्ति भारत की उपलब्धि पर गौरवांवित हैं। डॉ. राममूर्ति एयरोस्पेस और डिफेंस में जाने वाले एडवांस मटैरियल के क्षेत्र में काम करते हैं। वे बैंगलोर में एक कंपनी के मालिक हैं, जो बहुत सारे कम्पोनेंट बनाती है। डॉ. राममूर्ति की कंपनी एक बहुत ही उच्च शक्ति वाला कपड़ा(very high-strength fabric) भी बनाती है, जिसका उपयोग मटैरियल को और स्ट्रांग करने और मजबूत बनाने के लिए किया जाता है।
चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष प्रार्थनाएं
श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी सेवा समिति मंदिर के एक पुजारी साई ए. शर्मा ने कहा, "आज हम चंद्रयान की सफलता के लिए हवन कर रहे हैं। हम लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी से प्रार्थना कर रहे हैं और 'महा गणपति हवन' भी कर रहे हैं। इनके आशीर्वाद के कारण लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी, यह मिशन सफल होगा।
ISRO Chandrayaan 3 Landing LIVE Update
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.