Chandrayaan 3 Timeline: लॉन्चिंग से लैंडिंग तक, देखें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का अब तक का सफर

Published : Aug 23, 2023, 06:49 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 06:52 PM IST

Chandrayaan 3 Timeline: ISRO ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। विक्रम लैंडर ने 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। 

PREV
18

ISRO की ओर से बताया गया कि 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा।

28

11 जुलाई तक ISRO के सभी वैज्ञानिकों ने लॉन्चिंग की पूरी तैयारी कर ली। इसके बाद इसरो ने इसी दिन चंद्रयान-3 की 'लॉन्च रिहर्सल' की।

38

दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 'बाहुबली रॉकेट' लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) से लॉन्च किया गया। 16 मिनट बाद ही रॉकेट न चंद्रयान को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ दिया।

48

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। 6 से 16 अगस्त के बीच ऑर्बिट घटाकर इसे चंद्रमा की कक्षा के और नजदीक लाने की कोशिश की गई।

58

चंद्रमा की कक्षा से 153kmx163km की दूरी पर प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर को अलग किया गया।

68

डीबूस्टिंग के बाद लैंडर को चंद्रमा की कक्षा में और करीब लाया गया। अब चंद्रमा से इसकी सबसे कम दूरी 25 किलोमीटर रह गई।

78

चांद पर लैंडर को उतारने से पहले एक बार फिर डीबूस्टिंग के जरिए लैंडर मॉड्यूल की स्पीड को कम किया गया। इसके बाद 23 अगस्त को इसे चांद पर उतारने का ऑपरेशन शुरू हुआ।

88

23 अगस्त को ठीक शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर मॉड्यूल की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई।

ये भी देखें : 

चंद्रयान-3 के हीरोज, इन 8 लोगों के कंधों पर थी मिशन की जिम्मेदारी

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories