Chenab Bridge Inauguration: 'चिनाब और अंजी ब्रिज भारत की शक्ति का जीवंत प्रतीक', पीएम ने कहीं ये बड़ी बातें

Published : Jun 06, 2025, 01:59 PM IST
PM Narendra Modi in Jammu Kashmir

सार

पीएम मोदी ने चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया, दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। कश्मीर अब रेल नेटवर्क से कन्याकुमारी तक जुड़ा।

Chenab Bridge Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर रेलवे के माध्यम से कन्याकुमारी तक जुड़ गया है। पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की खास बातें...

1- "आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और इच्छा शक्ति का विराट उत्सव है। आज कश्मीर घाटी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। कश्मीर से कन्याकुमारी रेलवे नेटवर्क के लिए हकीकत बन गया है। USBRL (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक) प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान है। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है।"

2- "थोड़ी देर पहले चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया। जम्मू-कश्मीर को दो नए वंदे भारत ट्रेन मिले हैं। मैं आप सभी लोगों को विकास के नए दौर के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।"

3- "जम्मू कश्मीर की अनेक पीढ़ियां रेल कनेक्टिविटी का सपना देखते-देखते गुजर गईं। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है। इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया।"

4- "रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर, ये प्रोजेक्ट पूरा करना मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था। हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है। आज जम्मू-कश्मीर में बन रहे ऑल वेदर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं।"

5- "चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है। दुनिया के लोग पेरिस टावर देखने जाते हैं। यह उससे भी ऊंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज देखने जाएंगे। अंजी ब्रिज भी इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना है। ये भारत का पहला केबल सपोर्टेड रेलवे ब्रिज है। ये दोनों ब्रिज भारत की शक्ति का जीवंत प्रतीक हैं।"

6- "चिनाब ब्रिज हो या अंजी ब्रिज ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे पर्यटन तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर को भी लाभ होगा। रेल संपर्क से कारोबारियों को लाभ होगा। कश्मीर के सेब कम लागत में देश के बड़े बाजारों तक समय से पहुंच पाएंगे। इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए देश के दूसरे हिस्सों में आना जाना आसान होगा।"

7- "जम्मू कश्मीर मां भारती का मुकुट है। यहां की पुरातन संस्कृति, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक सौंदर्य, युवाओं का हुनर, ये मुकुट में लगे रत्न हैं जो चमक रहे हैं। मैं पूरे समर्पण भाव से जम्मू कश्मीर के विकास में जुटा हूं।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह