नरेंद्र मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, पीएम ने कहा- राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

Published : Mar 13, 2022, 07:19 PM ISTUpdated : Mar 13, 2022, 07:20 PM IST
नरेंद्र मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, पीएम ने कहा- राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

सार

उत्तर प्रदेश चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटा 45 मिनट बातचीत हुई। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव (Up Election result 2022) में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटा 45 मिनट बातचीत हुई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया। 

योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज योगी आदित्यनाथ से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षों में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

 

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है। दिल्ली में चर्चा के बाद नए मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो सकती है। 

लखनऊ में सहयोगियों के साथ की थी बैठक 
सरकार बनाने के सिलसिले में योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में अपने मंत्री सहयोगियों के साथ बैठक की। साधु से नेता बने आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव 1,03,390 के अंतर से जीता। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया, जिन्होंने हाल ही में संपन्न यूपी विधानसभा चुनावों में 62,109 वोट हासिल किए। इससे पहले योगी विधान परिषद के सदस्य थे। आदित्यनाथ पिछले 37 वर्षों में राज्य में पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!
Chhatrapati Sambhajinagar Murder: पहले कार से कुचला, फिर रॉड से हमला, खौफनाक VIDEO