बिहार में पकड़ी गई संदिग्ध चीनी महिला, दलाई लामा की दो साल से कर रही थी रेकी

कालचक्र पूजा के लिए बोधगया पहुंचे आध्यात्मकि गुरु दलाई लामा, अगले 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। वह तीन दिन लोगों को संबोधित करने वाले हैं। पहले दिन का संबोधन गुरुवार को हुआ।

Dalai Lama life threat by Chinese woman: तिब्बती बौद्ध गुरु दलाई लामा की जान को खतरा है। चीन, निर्वासित नेता के जान के पीछे पड़ा हुआ है। भारत में शरण लिए बौद्ध गुरु दलाई लामा की रेकी करने वाली संदिग्ध चीनी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह महिला भारत के विभिन्न शहरों में जगह बदल कर रह रही थी। बोधगया में काल चक्र पूजा करने पहुंचे बौद्ध गुरु की सुरक्षा को लेकर अब इंटेलीजेंस ने कथित चीनी महिला से खतरा बताया था। बिहार में इसको लेकर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस महिला संदिग्ध की तलाश में लगी हुई थीं। सुरक्षा सूत्रों की मानें तो पिछले दो सालों से यह महिला, दलाई लामा को निशाना बनाने के फिराक में थी। बताया जा रहा है कि चीनी संदिग्ध को वापस उसके देश डिपोर्ट किया जा सकता है।

बोधगया में हाई अलर्ट

Latest Videos

गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि दलाई लामा की सुरक्षा को देखते हुए बोधगया में रहने वाली एक चीनी महिला के बारे में इनपुट मिले थे। हालांकि, उस महिला का कोई भी रिकॉर्ड किसी के पास नहीं था। खुफिया सूत्रों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी। सुरक्षा को लेकर और अलर्ट जारी किया गया। महिला कौन है, वह क्या चाहती है, क्यों दो साल से अलग-अलग शहरों में अवैध तरीके से रह रही है,इन सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह चीनी जासूस है या उसका कोई अन्य बॉस है।

स्केच जारी किया...

गया पुलिस ने बोधगया में जिस घर में वह रह रही थी, उसके मालिक द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर चीनी महिला का एक स्केच भी तैयार किया गया था। स्केच जारी कर सिक्योरिटी अलर्ट भी जारी किया गया। चीनी जासूस महिला की पहचान सोंग शियाओलन के रूप में हुई है। सांग जियालोन का वीजा नंबर 901BAA2J और पीपी नंबर- EH2722976 है। जियालोन ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और वह दुबली-पतली है।  

दलाई लामा अभी कालचक्र पूजा के लिए बोधगया में...

दरअसल, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां थोड़ी अधिक अलर्ट इसलिए भी हैं क्योंकि महिला का लोकेशन बोधगया ट्रेस किया गया था और वर्तमान में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी यहीं हैं। दलाई लामा काल चक्र पूजा के लिए यहां पहुंचे हैं। आरोपी महिला, दलाई लामा की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए काफी दिनों से बोधगया में डेरा डाले हुए थी।

तीन दिनों तक लोगों को संबोधित करेंगे दलाई लामा

कालचक्र पूजा के लिए बोधगया पहुंचे आध्यात्मकि गुरु दलाई लामा, अगले 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। वह तीन दिन लोगों को संबोधित करने वाले हैं। पहले दिन का संबोधन गुरुवार को हुआ।

यह भी पढ़ें:

भारत सरकार का बड़ा कदम: चीन सहित छह देशों के पैसेंजर्स का भारत में RT-PCR अनिवार्य

BJP के इस नेता ने Gandhis को बताया देश का सबसे भ्रष्ट राजनीतिक परिवार, कहा-गांधी परिवार यानी कट्टर पापी परिवार

बेटी के अश्लील वीडियो बनाने पर एसएसबी जवान ने जताई आपत्ति तो पीट-पीटकर कर मार डाला

भारत की सीमाओं की जोरावर के साथ पहरेदारी करेगा 'प्रलय', पलक झपकते ही 500 किमी दूर तक टारगेट को कर देगा तबाह

Share this article
click me!

Latest Videos

Holi 2025 के मौके पर Parvesh Verma ने दिल्लीवालों से कर दिया ये बड़ा वादा!
रेड साड़ी में Ankita Lokhande ने जमकर खेली होली #Shorts
UP Dy CM केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी वर्कर्स के साथ मनाई होली
CM Yogi ने जबरदस्त अंदाज़ में खेली Holi, आयीं खूबसूरत झलकियां
CM Rekha Gupta पहुँची BJP Office, Holi के कार्यक्रम में दिखे Delhi के बड़े नेता