सुपरस्टार चिरंजीवी को मिला इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड, नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Published : Nov 21, 2022, 04:06 PM IST
सुपरस्टार चिरंजीवी को मिला इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड, नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

सार

चिरंजीवी (Chiranjeevi) को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। 

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार मिलने पर चिरंजीवी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी की विविध भूमिकाओं और अद्भुत स्वभाव ने उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी फिल्म प्रेमियों का प्रिय बनाया है।

 

 

दरअसल, रविवार को चिरंजीवी को 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। बता दें कि चार दशक से अधिक के अपने करियर में चिरंजीवी ने 150 से अधिक फीचर फिल्मों में एक्टिंग की है। उनकी अधिकतर फिल्में तेलुगु में हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल और कन्नड़ में भी कुछ फिल्में की हैं।

यह भी पढ़ें- PM बोले- कांग्रेसी नेता कह रहे हैं नरेंद्र मोदी को औकात बता देंगे, मैं सेवक हूं, मेरी कोई औकात नहीं
यह भी पढ़ें- BJP ने AAP पर किया स्टिंग बम का वार, कहा- मंत्री गोपाल राय ने बेचे टिकट, बड़े नेता भी वसूली में शामिल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट
India vs Pakistan Petrol Price: भारत में पेट्रोल ₹97, पाकिस्तान में ₹400 पार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान