राज्यसभा में भी पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल, सोनिया गांधी से लेकर राउत तक जानें किसने क्या कहा ?

Published : Dec 11, 2019, 09:39 PM ISTUpdated : Dec 11, 2019, 10:33 PM IST
राज्यसभा में भी पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल, सोनिया गांधी से लेकर राउत तक जानें किसने क्या कहा ?

सार

राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद देश भर में सभी नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कई नेताओं ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए पाकिस्तानी हिंदुओं और बाकी पड़ोसी देश के अल्पसंख्यकों के पक्ष में बताया


नई दिल्ली. राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद देश भर में सभी नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कई नेताओं ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए पाकिस्तानी हिंदुओं और बाकी पड़ोसी देश के अल्पसंख्यकों के पक्ष में बताया, जबकि कुछ नेताओं ने इसे भारत की संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इस दिन को भारत के इतिहास का काला दिन बताया। 

सोनिया गांधी ने कहा इतिहास का काला दिन 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन बिल को भारतीय संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का काला दिन है। इस बिल का पास होना संकीर्ण मानसिकता की जीत है। 

शरणार्थियों को नहीं मिले वोट देने का अधिकार- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने बिल का विरोध या समर्थन करने की बजाय बीच का रास्ता चुना। संजय राउत ने कहा कि हम देश में शरणार्थियों का स्वागत करते हैं, पर सरकार पर वोट के लिए यह बिल लाने के आरोप लग रहे हैं। इसलिए सरकार को शुरुआती 25 सालों तक शरणार्थियों को वोट देने का अधिकार नहीं देना चाहिए। सरकार ने ऐसा नहीं किया इस वजह से शिवसेना ने इस बिल का विरोध किया है। 

पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को न्याय मिला- जेपी नड्डा
नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर खुशी जताते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देशों के जिन अल्पसंख्यकों को धार्मिक आधार पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है, उन्हें इस कानून से न्याय मिला है। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा, “इस संशोधित विधेयक से धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों (पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के) को भारत में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।”

पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होगा NRC बिल- TMC नेता
TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार हर बड़े वादे करती है पर कोई भी वादा पूरा नहीं करती। ममता दी ने पहले ही साफ कहा है कि पश्चिम बंगाल में यह बिल लागू नहीं होगा। 

शिवराज सिंह ने पीएम मोदी और शाह का किया अभिनंदन

राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का अभिनंदन करते हुए लिखा कि इस बिल के पारित होने से हमारे वे लाखों भाई-बहन लाभान्वित होंगे, जो अनायास पीड़ा झेल रहे थे। अब ये भी सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?