चीफ जस्टिस बोबडे ने नागपुर में देश के पहले ई रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया, SC के लिए कर सकेंगे ई फाइलिंग

Published : Oct 31, 2020, 04:13 PM IST
चीफ जस्टिस बोबडे ने नागपुर में देश के पहले ई रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया, SC के लिए कर सकेंगे ई फाइलिंग

सार

चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में देश के पहले ई रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि इस रिसोर्स सेंटर का इस्तेमाल सिर्फ हाईकोर्ट ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट में ई फाइलिंग और ई हियरिंग  (ऑनलाइन सुनवाई) के लिए भी होगा।   

नागपुर. चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में देश के पहले ई रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि इस रिसोर्स सेंटर का इस्तेमाल सिर्फ हाईकोर्ट ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट में ई फाइलिंग और ई हियरिंग  (ऑनलाइन सुनवाई) के लिए भी होगा। 

इस मौके पर चीफ जस्टिस ने कहा, आज हम जिन सुविधाओं का उद्घाटन कर रहे हैं, वे इस असमानता को पाटने की दिशा में एक कदम है। मुझे यकीन है कि यह आंदोलन पूरे देश में फैल जाएगा और प्रौद्योगिकी तक पहुंच की कमी की असमानता अधिक होने के चलते इस पर युद्ध-स्तर से काम करने की जरूरत है। 

कोरोना ने हमें नए काम के माहौल का प्रशिक्षण दिया
जुडिशियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित उद्घाटन समारोह में चीफ जस्टिस ने कहा, कोरोना वायरस महामारी ने हमें नए पुराने के संयोजन के साथ एक नए काम के माहौल के लिए प्रशिक्षण दिया। 

उन्होंने कहा, किभी को भी विश्वास नहीं था कि 4 हफ्ते की अवधि में एक विशाल कार्य पूरा किया जा सकता है। न्याय कौशल के जरिए अब लोग कहीं से भी याचिका ऑनलाइन डाल सकते हैं। 

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस भूषण, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस ए ए सईद, जस्टिस रवि देशपांडे आदि मौजूद रहे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द