
Weather News: बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के कारण कई स्थानों के तापमान में गिरावट देखी गई है। अब इस बीच मौसम विभाग ने यूपी बिहार समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। रांची के उत्तर पश्चिमी हिस्से जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में मेघगर्जन, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पिछले हफ्ते राज्य भर में तेज गर्मी का सामना किया था। फाल्गुन के महीने में जेठ की गर्मी का एहसास होने लगा था पर अब अचानक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बादल छा गए हैं और तापमान में कमी महसूस हो रही है।
20 और 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से जैसे पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग में रांची, रामगढ़, गुमला और बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो, और उत्तर-पूर्वी हिस्से जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ में बारिश की संभावना है। साहिबगंज में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पसंद की दुल्हन-सरकारी नौकरी…अच्छा परिवार, फिर क्यों शादी से पहले लड़के ने किया सुसाइड, रूला देगी वजह
झारखंड के अलावा और भी कई राज्यों में बारिश होने की संभवाना है। झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में 21 और 22 मार्च को बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 मार्च तक बारिश का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 से 22 मार्च तक बारिश हो सकती है, और ओडिशा में भी अगले 24 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.