मुस्लिमों के पास जाने के लिए 150 देश, लेकिन हिंदुओं के लिए सिर्फ एक भारत; सीएम विजय रूपाणी

Published : Dec 25, 2019, 08:29 AM IST
मुस्लिमों के पास जाने के लिए 150 देश, लेकिन हिंदुओं के लिए सिर्फ एक भारत; सीएम विजय रूपाणी

सार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने नागरिकता कानून का समर्थन करते हुए कहा कि मुस्लिम 150 इस्लामिल देशों में रहने के लिए किसी को भी चुन सकते हैं, जबकि हिंदुओं के पास सिर्फ एक भारत है। 

गांधीनगर. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने नागरिकता कानून का समर्थन करते हुए कहा कि मुस्लिम 150 इस्लामिल देशों में रहने के लिए किसी को भी चुन सकते हैं, जबकि हिंदुओं के पास सिर्फ एक भारत है। 

नागरिकता संसोधन के समर्थन में साबरमती आश्रम के बाहर हुई रैली को संबोधित करते हुए इस कानून का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। दोनों सदनों से पास होने के बाद नागरिकता संसोधन अधिनियम को राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दे दी थी, इसके तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से दिसंबर 2014 तक आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है।  

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
 रूपाणी ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इच्छाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 1947 में बंटवारे के वक्त 22% हिंदू थे। लेकिन लगातार हो रहे धर्म परिवर्तन, उत्पीड़न के चलते उनकी संख्या सिर्फ 3% रह गई है। इसलिए हिंदू भारत आना चाहते हैं। हम वही कर रहे हैं जो कांग्रेस को इन संकटग्रस्त हिंदुओं की मदद करने के लिए करना था, और जब हम इसे कर रहे हैं, तो आप इसका विरोध कर रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल