
Sofiya Qureshi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बेहद कड़ा और साहसिक जवाब दिया है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर पूरी तरह तबाह कर दिया।
इस सफल अभियान के बाद जब सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया के सामने ऑपरेशन की जानकारी साझा की, तो पूरे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उनके आत्मविश्वास और संयम भरे शब्दों ने हर भारतीय को देश की सेना पर और भी अधिक भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय बाठक के लिए पीएम का संदेशः सभी भारतीय एकजुट हों
उनके साथ मौजूद विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी भारतीय वायुसेना की रणनीतिक सूझबूझ और ताकत का शानदार उदाहरण पेश किया। दोनों महिला अधिकारी देश की सैन्य शक्ति का ऐसा प्रतीक बनकर सामने आईं, जिन्होंने न सिर्फ दुश्मनों को करारा जवाब दिया, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया। इन दोनों बहादुर महिला अधिकारियों ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारतीय सेना न केवल ताकतवर है, बल्कि उसमें महिला शक्ति भी बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर देश की रक्षा कर रही है।
कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अपनी बेटी की बहादुरी पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने देश के लिए जो किया उस पर उन्हें बहुत गर्व है। कर्नल सोफिया कुरैशी की सफलता पर ताज मोहम्मद ने कहा कि उनकी बेटी ने भारतीय सेना का नाम रोशन किया है और इस पर उनका दिल गर्व से भर गया है। ताज मोहम्मद ने अपनी जंग की यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भी जंग लड़ी थी। आगे उन्होंने कहा, "अगर मुझे मौका मिले, तो मैं पाकिस्तान जाकर उसे खत्म कर दूं। पाकिस्तान दुनिया में रहने लायक देश नहीं है।"
ताज मोहम्मद ने अपनी पारिवारिक परंपरा का भी जिक्र किया, जिसमें उनके पिता और दादा भी भारतीय सेना में थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का हमेशा से यही मानना रहा है कि "हम पहले भारतीय हैं फिर कुछ और।" उनके लिए देश की सेवा सर्वोपरि है और उनका परिवार हमेशा से सेना में सेवा करने की परंपरा को आगे बढ़ाता आ रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.