हिम्मत वतन की इनसे है: 17500 फीट की ऊंचाई; -30 डिग्री टेम्परेचर पर ITB के 55 वर्षीय कमांडर ने लगाए 65 पुशअप्स

Published : Feb 23, 2022, 09:29 AM ISTUpdated : Feb 23, 2022, 09:50 AM IST
हिम्मत वतन की इनसे है: 17500 फीट की ऊंचाई; -30 डिग्री टेम्परेचर पर ITB के 55 वर्षीय कमांडर ने लगाए 65 पुशअप्स

सार

सरहद की रखवाली करना कोई सरल काम नहीं होता। खासकर; हिमालय की बर्फीली चोटियों पर खून जमा देने वाली ठंड में खुद को जोश में बनाए रखना बड़ा मुश्किल काम होता है। लेकिन भारतीय सेना और सीमा पर डटे जवान ऐसा कर दिखाते हैं। ये हैं ITB के कमांडर, जिन्होंने लद्दाख में 17500 फीट की ऊंचाई पर 65 पुशअप्स करके नौजवानों को भी हैरान कर दिया।  

नई दिल्ली. सरहद की रखवाली करना कोई सरल काम नहीं होता। खासकर; हिमालय की बर्फीली चोटियों पर खून जमा देने वाली ठंड में खुद को जोश में बनाए रखना बड़ा मुश्किल काम होता है। लेकिन भारतीय सेना और सीमा पर डटे जवान ऐसा कर दिखाते हैं। ये हैं ITB के कमांडर, जिन्होंने लद्दाख में 17500 फीट की ऊंचाई पर 65 पुशअप्स करके नौजवानों को भी हैरान कर दिया। भारत-तिब्बत पुलिस(ITB) ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें माइनस 30 डिग्री टेम्परेचर पर आईटीबीपी के 55 वर्षीय कमांडेंट रतन सिंह सोनल 65 पुशअप्स करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सरहद पर ऐसे माहौल में करते हैं ड्यूटी
बता दें कि हिमालयीन क्षेत्र में इस समय जबर्दस्त सर्दी होती है। यहां लगातार बर्फबारी और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिससे आगे भी बर्फबारी का अलर्ट है। ऐसे विषम मौसम में भी जवान भारती की सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद खड़े रहते हैं। कमांडेंट रतन सिंह को पुशअप्स करते देखकर लोग उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं। बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन 1962 में हुआ था। इसके जवान सरहद के अलावा नक्सल विरोधी अभियानों सहित कई अन्य बड़े मिशन में लगाए जाते हैं।

pic.twitter.com/Fc6BnfmGqH


बर्फबारी में भी नहीं छोड़ते हिम्मत
यह तस्वीर भी ITB के जवानों की है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय पर्वतारोहण टीम ने 20 फरवरी को चरम मौसम की स्थिति में लद्दाख में माउंट करज़ोक कांगड़ी(Mount Karzok Kangri in Ladak) पर चढ़ाई की, जहां इन दिनों न्यूनतम तापमान -40 डिग्री सेल्सियस है। यह करजोक कांगड़ी पर्वत पर पहली चढ़ाई थी।(फोटो सोर्स-ANI)

यह भी पढ़ें
corona virus:संक्रमण के ग्राफ में जबर्दस्त गिरावट, बीते दिन मिले सिर्फ 13 हजार नए केस; रिकवरी रेट 98.38%

Air Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 144 दर्ज, प्लास्टिक के कचरे पर बैन
Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम; पहाड़ों पर बर्फबारी; कहीं-कहीं बारिश

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत