कांग्रेस में बड़ा बदलाव: भूपेश बघेल को Punjab, अजय लल्लू को Odisha की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Published : Feb 14, 2025, 10:36 PM ISTUpdated : Feb 14, 2025, 10:45 PM IST
rahul priyanka gandhi

सार

मिशन 2029 को देखते हुए कांग्रेस ने अपने संगठन में भारी फेरबदल किए हैं। कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया गया है।

Congress new In-charge list: कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है तो डॉ.सैयद नसीर हुसैन (Dr. Syed Naseer Hussain) को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का नया प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठन में फेरबदल से संबंधित लेटर जारी किया है।

देखें पूरी लिस्ट किसको कहां की जिम्मेदारी?

 NameState/UT 
 रजनी पटेलहिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़
 बीके हरि प्रसादहरियाणा
 हरीश चौधरीमध्य प्रदेश
 गिरीश चंडोकरतमिलनाडु और पुडुचेरी
 अजय कुमार लल्लू ओडिशा
 के राजू झारखंड
 मीनाक्षी नटराजनतेलंगाना
 सप्तागिरी संकर उलकामणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम-नागालैंड
 कृष्ण अल्लावरुबिहार

 

इन महासचिवों और प्रभारियों की छुट्टी

कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव में छह प्रभारी महासचिवों की छुट्टी की है। इसमें दीपक बाबरिया (Deepak Babaria) मोहन प्रकाश (Mohan Prakash) भरतसिंह सोलंकी (Bharatsinh Solanki) राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) डॉ. अजोय कुमार (Dr. Ajoy Kumar) देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) शामिल हैं।

क्या कांग्रेस इस बदलाव से 2029 की तैयारी कर रही है? 

कांग्रेस ने राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की है। कई युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव लोकसभा चुनाव 2029 और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

यह भी पढ़ें:

भारत में US बनेगा Crude Oil और Gas का बड़ा सप्लायर, डील हुई पक्की

PREV

Recommended Stories

पुतिन बोले- किस बेस पर खुद को ग्रेट नेशन बताते हैं G7, इनसे बड़ी इकोनॉमी तो भारत
पुतिन बोले- मोदी प्रेशर में आने वाले नेता नहीं, भारत को बताया दुनिया की उभरती ताकत