लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 8 राज्यों के लिए किया चुनाव समिति का ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Published : Jan 07, 2024, 09:46 AM ISTUpdated : Jan 16, 2024, 06:43 PM IST
congress

सार

जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव जनदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे पार्टियां चुनावी रणनीति को अंजाम दे रही हैं। शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए 8 राज्यों में चुनावी समिति का ऐलान किया है। 

Congress Election Committee. कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 8 राज्यों के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश सहित कुल 8 राज्यों के लिए चुनाव समिति का ऐलान किया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी भी बनाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी चुनाव समिति को मंजूरी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए चुनाव समिति की घोषणा की है। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी का ऐलान किया है। पार्टी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि इन राज्यों के पदाधिकारियों को नियुक्ति की जानकारी दी गई है।

इनको मिली है राज्यों की कमान

दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना के लिए प्रदेश चुनाव समिति का चेयरमैन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बनाया गया है। जबकि जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश और गोविंद सिंह डोटासारा को राजस्थान की चुनाव समिति की कमान सौंपी गई है। कमिटी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सचिन पायलट और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, प्रमोद जैन, प्रताप सिंह खचरियावास, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, अशोक चंदना, नीरज डांगी, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, राजकुमार शर्मा, रोहित बोहरा, इंद्रा मीणा, डुंगर राम गेदार, शिमला देवी नायक, ललित यादव चुनाव समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

कांग्रेस ने तैयार किया चुनावी वार रूम

शनिवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव वार रूम तैयार किया है। इसमें ऑर्गनाइजेशनल वार रूम और कम्यूनिकेशन वार रूम बनाए गए हैं। ऑर्गनाइजेशनल वॉर रूम की कमान शशिकांत सेंथिल को सौंपी गई है। जबकि चार वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। इनमें गोकुल बुटैल, नवीन शर्मा, वरूण संतोष और कैप्टन अरविंद कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

Rajasthan: बीजेपी ने सरकार इंदिरा रसोई योजना का नाम बदला, अब इस नाम से जानी जाएगी स्कीम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला