स्थापना दिवस पर देश भर में कांग्रेस का फ्लैग मार्च, 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' का देंगे संदेश

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2019 10:26 AM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ'  के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

सोनिया शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगी तथा राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी।

Latest Videos

राज्य भाषाओं में पढ़ी जाएगी संविधान की प्रस्तावना 

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक शनिवार को पार्टी की ओर से देश भर में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर पार्टी के नेता संबंधित राज्यों की भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।

नागरिकता संशोधन विधेयक, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि जब जब भारत के संविधान को चुनौती दी जाएगी और देश को प्रगति के पथ से उतारने का प्रयास होगा तब तब कांग्रेस पुरजोर ढंग से आवाज उठाएगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता