बिजनौर: प्रियंका गांधी ने कहा, जनता ने मोदी को दो बार चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी

Published : Feb 15, 2021, 02:26 PM ISTUpdated : Feb 15, 2021, 02:53 PM IST
बिजनौर: प्रियंका गांधी ने कहा, जनता ने मोदी को दो बार चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में हैं। उन्होंने किसानों को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी। लेकिन आज उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की गईं। तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रियंका चांदपुर जाते हुए हापुड़ में कुछ समय के लिए रुकीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों की मालाओं से स्वागत किया था।

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में हैं। उन्होंने किसानों को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी। लेकिन आज उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की गईं। तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रियंका चांदपुर जाते हुए हापुड़ में कुछ समय के लिए रुकीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों की मालाओं से स्वागत किया था।

"पूरे देश के गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया"
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, पूरे देश के गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया है, ये ऐसे प्रधानमंत्री हैं कि आजतक आपका बकाया पूरा नहीं किया लेकिन अपने लिए दुनिया घुमने के लिए 16,000 करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदे हैं। 

"पूंजीपति मित्रों के लिए बनाए गए हैं तीनों कानून"
"ये तीनों कानून किसान के लिए नहीं बनाए गए हैं, ये इनके पूंजीपति मित्रों के लिए बनाए गए हैं। ये देश अंधा नहीं है, देख रहा है कि 7 सालों से देश में क्या हो रहा है। इनके पूंजीपति मित्रों को पूरा देश सौंप दिया गया है।"

 कांग्रेस कर रही है ब्लॉक स्तरीय बैठकें
किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने किसानों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए ब्लॉक स्तरीय बैठकें शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय कुमार लल्लू के अनुसार, पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनता के साथ किसानों के विरोध का मुद्दा उठाने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इससे पहले पिछले बुधवार को सहारनपुर जिले में किसानों को संबोधित कर चुके हैं। वाड्रा ने चिल्खाना में एक किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा था कि जब कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी तो हम तुरंत इन कृषि कानूनों को निरस्त कर देंगे। हम सभी किसानों के लिए एमएसपी भी सुनिश्चित करेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम