
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम के लिए घर बनाने में नियमों का उल्लंघन किया गया।
पत्र में अजय माकन ने कहा कि सीएम का घर बनाने के लिए पर्यावरण और विरासत की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का उल्लंघन किया गया है। घर बनाने में 171 करोड़ रुपए खर्च किए गए और मास्टर प्लान दिल्ली (MPD) 2021 का उल्लंघन किया गया। सीएम हाउस को ओल्ड बंगलो जोन के सिविल लाइन में बनाया गया है। यह MPD 2021 के तहत सुरक्षित है। पहले एक तल्ला आवास था, इसके बदले तीन मंजिल वाला घर बनाया गया। यह करीब 20 हजार वर्ग फूट में फैला है। यह निर्माण सीधे तौर पर MPC 2021 का उल्लंघन है। MPC 2021 में लुटियंस बंगला जोन और सिविल लाइन ओल्ड बंगला जोन के कैरेक्टर और विरासत को बचाने के प्रबंध किए गए थे।
बंगला बनाने के लिए काट दिए 28 पेड़
अजय माकन ने आरोप लगाया है कि सीएम का बंगला बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों का भी उल्लंघन किया गया। बंगला बनाने के लिए 28 पेड़ों को काट दिया गया। इससे संरक्षित क्षेत्र के ग्रीन कवर को नुकसान हुआ है।
अरविंद केजरीवाल का घर बनाने में खर्च हुए 171 करोड़
अजय माकन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अरविंद केजरीवाल के लिए नया घर बनाने में 171 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। केजरीवाल का घर बनाने के लिए 22 ऑफिसर्स फ्लैट्स खाली कराए जा रहे हैं। 15 खाली करा दिए गए हैं और 7 दोबारा अलॉट नहीं होंगे। ये बहुत जल्द खाली होंगे। केजरीवाल सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में 21 फ्लैट्स खरीदे हैं। एक फ्लैट की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए है।
केजरीवाल का घर बनाने के लिए वीयतनाम के मार्बल्स लाए गए। उनके घर में ऑटोमेटिक खुलने वाले दरवाजे और बड़े-बड़े शीशे लगाए गए। घर में लगाए गए माइक्रोबेव ऑवन और किचिन अप्लायंसेज की कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। 6-6 लाख रुपए के पर्दे लगे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.