
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी अपने बैग को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। सोमवार को वह फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं। देश-दुनिया में इसको लेकर चर्चा हुई। मंगलवार को वह बांग्लादेश लिखा बैग लेकर संसद आईं। बैग पर लिखा था 'बांग्लादेश हिंदुओं और ईसाइयों साथ खड़े हो'।
इस तरह उन्होंने बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने इसके खिलाफ हिंदुओं और ईसाइयों को साथ आने का संदेश दिया है। कांग्रेस के कई सांसद बांग्लादेश लिखा बैग लेकर संसद आए थे। उन्होंने संसद परिसर में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रियंका गांधी ने एक्स पर बांग्लादेश लिखा बैग के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने संस्कृत का एक दोहा भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥" इसका मतलब है कि छोटी सोच वाले लोग कहते हैं कि यह मेरा है, वह तुम्हारा है। लेकिन उदार चरित्र वालों के लिए पूरी दुनिया एक परिवार है।"
बता दें कि सोमवार को फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद आने पर भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी की आलोचना की थी। कहा था कि वह तुष्टिकरण के लिए ऐसा कर रहीं हैं। उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की परवाह नहीं है।
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका को "राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा" कहा था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "इस संसद सत्र के अंत में कांग्रेस में उन सभी लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखें जो मानते थे कि प्रियंका वाड्रा लंबे समय से प्रतीक्षित समाधान थीं। उन्हें पहले ही इसे अपना लेना चाहिए था। वह राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा हैं।"
यह भी पढ़ें- प्रियंका ने किया वो काम कि पाकिस्तानी कर रहे तारीफ, बोले- हमारे यहां नहीं हिम्मत
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.