प्रियंका गांधी ने भाजपा पर उठाए सवाल, पूछा, ऐसे में कौन अपराधियों से लड़ने का हौसला देगा

Published : Dec 06, 2019, 06:29 PM ISTUpdated : Dec 06, 2019, 06:30 PM IST
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर उठाए सवाल, पूछा, ऐसे में कौन अपराधियों से लड़ने का हौसला देगा

सार

हैरदारबाद में डॉक्टर से गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया। पूरे देश में लोगों ने खुशी जाहिर की। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, "कानून बनाने वाले भाजपा सांसद एक बलात्कार के आरोपी भाजपा नेता को बधाई संदेश दे रहे हैं। 

नई दिल्ली. हैरदारबाद में डॉक्टर से गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया। पूरे देश में लोगों ने खुशी जाहिर की। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, "कानून बनाने वाले भाजपा सांसद एक बलात्कार के आरोपी भाजपा नेता को बधाई संदेश दे रहे हैं। कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की। आरोपियों के पक्ष में जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएंगे तो अपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा।" 

साक्षी महाराज ने दी थी बधाई
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर गुरुवार को महिला अपराध के आरोप में जेल में बंद बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई दी। यह चर्चा का विषय बन गया। गुरुवार को ही उन्नाव में एक रेप पीड़िता को जलाया गया। इससे हर तरफ लोगों में गुस्सा है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'मोदी को नीचा दिखाने के लिए...' असम में गरजे PM Modi, कांग्रेस को पूरी तरह धो डाला
क्या बदलने वाला है भारत का समय? ‘महाकाल स्टैंडर्ड टाइम’ पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बहस छिड़ी