महंगाई पर राहुल गांधी का हल्ला बोल-8 साल में लोकतंत्र बर्बाद किया, भाजपा का रिप्लाई-जनता ने आपको रिजेक्ट किया

Published : Aug 05, 2022, 10:20 AM ISTUpdated : Aug 05, 2022, 12:44 PM IST
महंगाई पर राहुल गांधी का हल्ला बोल-8 साल में लोकतंत्र बर्बाद किया, भाजपा का रिप्लाई-जनता ने आपको रिजेक्ट किया

सार

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही कहा कि 8 साल में लोकतंत्र बर्बाद कर दिया। इस बीच कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को मोदी सरकार पर जमकर बरसे। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस(National Herald money laundering case) में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही कहा कि 8 साल में लोकतंत्र बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में हुई है, जब पिछले दो दिनों से प्रवर्तन निदेशालय(ED) नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में छापा मार रहा था। यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस को मंगलवार को सील कर दिया गया था। यह ऑफिस नेशनल हेराल्ड के ऑफिस में है। वहीं, सात घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी के दौरान कांग्रेस सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे से भी पूछताछ हुई। इसी बीच कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। विरोध स्वरूव सोनिया, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। उन्होंने खूब नारेबाजी की।

आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है
राहुल गांधी ने दिल्ली में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं? इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा। उसकी मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई पर बोलना चाहते हैं, लेकिन पार्लियामेंट में हमें बोलने नहीं दिया जाता है। विरोध करने पर अरेस्ट कर लिय जाता है। 

आरएसएस को लेकर कही ये बात
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाए कि आज हर इंस्टीट्यूट में आरएसएस का आदमी बैठा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की मीडिया, इलेक्ट्रोल सिस्टम के दम पर ही विपक्ष खड़ा होता है। लेकिन अब वह सरकार के कंट्रोल में है। राहुल गांधी ने अपनी सरकार की तारीफ में कहा  कि जब उनकी सरकार थी, तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। सरकार उसमें दखल नहीं देती थी। लेकिन आज ये सरकार के साथ है। जब कोई विरोध करता है, तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं। राहुल गांधी ने मीडिया के जरिये सवाल किया जिस लोकतंत्र को बनाने में 70 साल लगे, उसे 8 साल में खत्म कर दिया गया। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है, आपको कैसा लग रहा है?

राजस्थान के सीएम गहलोत बोले
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के आरोपों को सही ठहराते हुए कहा कि राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं? महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है।कोई सुनवाई नहीं। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई ने आतंक मचा रखा है। गहलोत ने एक्टिविस्ट्स से आह्वान किया कि वे सरकार के खिलाफ खड़े हों। महंगाई और GST के मुद्दे पर मीडिया को भी आगे आना होगा।


उधर, राजपथ के नजदीक प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा। मारने का भी आरोप लगाया। राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह और गौरव गोगोई समेत तमाम सांसदों को हिरासत में लेकर बस में बिठा लिया था।वीडियो-केरल से कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास को सुरक्षा बल खींचते हुए अपने साथ ले गए। वे अपनी पार्टी द्वारा संसद से राष्ट्रपति भवन तक मूल्य वृद्धि और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी के खिलाफ मार्च में भाग ले रही थीं।

देशभर में प्रदर्शन
इस बीच महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। पीएम आवास घेरने राहुल-प्रियंका पहुंचे। हालांकि प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया।

pic.twitter.com/6ETpJx6AP9

pic.twitter.com/7NF1ZicSzN

pic.twitter.com/f8JfYII2zZ

भाजपा ने दिया राहुल गांधी को ये जवाब
राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने मीडिया पर पाबंदी लगाई थी। ये लोग लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। रविशंकर प्रसाद ने पूछा-"राहुल गांधी जी आप एक सवाल का जवाब दीजिए कि क्या आपकी पार्टी में कोई लोकतंत्र है? कांग्रेस में अच्छे नेता हैं, लेकिन सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी की ही पार्टी है जब लोगों ने आपको रिजेक्ट कर दिया है तो हम इसके लिए कहां से जिम्मेदार हैं?"

भाजपा ने कहा कि 2019 में पीएम के लिए बहुत कुछ कहा। लेकिन देश ने आपके हरा दिया। आपकी बहन यूपी गईं। वहां एक सीट भी नहीं मिली। आज डिफेंस डील में कोई कट नहीं होता है। बिचौलियों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है। आज जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने पर तिरंग लहरा रहा है।

यह भी पढ़ें
खुद मनीष सिसोदिया के विभाग ने खोली सत्येंद्र जैन की पोल: बच्चों की जान से खिलवाड़, घटिया सामान से बने स्कूल
नया खुलासाः अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी के बीच था 'जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी' वाला रिश्ता

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा