राहुल गांधी Lying Machine वाले ट्वीट पर हुए ट्रोल, जानिए क्या कह रहे यूजर

Published : Apr 24, 2021, 06:03 PM IST
राहुल गांधी Lying Machine वाले ट्वीट पर हुए ट्रोल, जानिए क्या कह रहे यूजर

सार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन पर सरकारी आंकड़ों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झूठ बताया है। राहुल गांधी ने एक चार्ट ट्वीट किया है जिसमें दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा भारत में बेहद कम वैक्सीनेशन ग्राफ है। राहुल ने इसे ट्वीट कर लिखा है कि भारत को वैक्सीन चाहिए, Mr.Lying machine। 

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन पर सरकारी आंकड़ों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झूठ बताया है। राहुल गांधी ने एक चार्ट ट्वीट किया है जिसमें दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा भारत में बेहद कम वैक्सीनेशन ग्राफ है। राहुल ने इसे ट्वीट कर लिखा है कि भारत को वैक्सीन चाहिए, Mr.Lying machine। 

राहुल के चार्ट पर हो रही ट्रोलिंग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट किए गए चार्ट पर खूब ट्रोलिंग हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर राहुल गांधी को गलत बताया जा रहा। 

एक यूजर शहजाद जयहिंद राहुल गांधी को जवाब देते हुए ट्वीट किए हैं कि यू आर लाइंग मशीन सर... भारत में 13 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है। पिछले 95 दिनों में वैक्सीनेशन का यह रिकार्ड है। इतना वैक्सीनेशन के लिए अमेरिका ने 101 दिन और चीन ने 109 दिन लगाए। यह आंकड़ा करीब दस प्रतिशत है न कि 1.4 प्रतिशत। उन्होंने ट्वीट किया है कि कृपया कोराना से लड़े न कि नरेंद्र मोदी से। 

 

एक दूसरे यूजर ने ट्वीट किया है कि वह नहीं जान रहे कि राहुल ने कौन सा डेटा इस्तेमाल किया है। उनको असली डेटा देखना चाहिए।

एक यूजर ने उनकी जानकारी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहा कि महादेव आपको सद्बुद्धि दें। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Inspirational Story: 6 ऑपरेशन और अटूट हौसला! जानिए कैसे अपने पैरों पर खड़े हुए परसन कुमार?
Tiger Shroff Case: टाइगर पर फायरिंग का आरोपी कौन? मां बोली-तस्वीर में दिख रहा शख्स मेरा बेटा नहीं!