कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी को दी नसीहत, भारत जोड़ो यात्रा बंद कर जाएं हिमाचल प्रदेश और गुजरात

Published : Oct 17, 2022, 06:52 PM IST
कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी को दी नसीहत, भारत जोड़ो यात्रा बंद कर जाएं हिमाचल प्रदेश और गुजरात

सार

कांग्रेस सांसद और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरडीन्हा (Francisco Sardinha) राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा बंद कर हिमाचल प्रदेश और गुजरात जाकर चुनाव प्रचार करने के लिए कहा है। 

पणजी। कांग्रेस सांसद और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरडीन्हा (Francisco Sardinha) ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी (Bharat Jodo Yatra) को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) रोक देनी चाहिए। उन्हें हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरडीन्हा ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को हरा सकती है।

सरडीन्हा ने पणजी में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान कहा कि हमारी पार्टी के लिए भारत जोड़ो यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि पार्टी जमीनी स्तर पर बढ़े। राहुल गांधी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन अब मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी तुरंत यात्रा रोक दें। वह हिमाचल प्रदेश और गुजरात जाएं, जहां विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। राहुल गांधी को इन दोनों राज्यों के लोगों को जगाने की जरूरत है ताकि वे कांग्रेस को वोट दें। 

12 नवंबर को हिमाचल में होगा मतदान
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के संबंध में सरदीन्हा ने कहा कि शशि थरूर को चुनाव से हट जाना चाहिए था ताकि मल्लिकार्जुन खड़गे निर्विरोध चुने जा सकें। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव एक चरण में 12 नवंबर को होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढे़ं- Mallikarjun Kharge: कानून की पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में एंट्री, 5 दशक के पॉलिटकल करियर में सिर्फ एक हार

जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी भारत जोड़ो यात्रा 
लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय करने वाली है। राहुल गांधी ने अब तक चार राज्यों (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश) को कवर किया है।

यह भी पढे़ं- Congress President Election : कम उम्र में पीएचडी, UN में 30 साल जॉब, ऐसा है शशि थरूर का करियर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली