
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले कांग्रेस ने सोमवार को क्राउडफंडिंग अभियान (Congress crowdfunding campaign) शुरू किया। इसे देश के लिए दान अभियान नाम दिया गया है। कांग्रेस आम लोगों से 138, 1380 या 13800 रुपए दान मांग रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को पार्टी के क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी क्यों लोगों से कम से कम 138 रुपए दान मांग रही है। खड़गे ने कहा कि जब आप पार्टी चलाने के लिए अमीर लोगों पर निर्भर रहते हैं तो आपको उनकी नीतियों पर चलना होता है। यह पहली बार है कि कांग्रेस लोगों से देश के लिए दान मांग रही है। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से दान लिया था।
कांग्रेस ने कहा- हाशिए पर मौजूद समुदायों के अधिकारों के लिए चला रहे अभियान
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 'डोनेट फॉर देश' अभियान हाशिए पर मौजूद समुदायों के अधिकारों की आवाज उठाने, असमानता दूर करने और अमीर लोगों का पक्ष लेने वाली सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष के रूप में खड़े होने के लिए चलाया जा रहा है।
कांग्रेस के 138 साल पूरे होने पर शुरू किया गया अभियान
यह अभियान कांग्रेस के 138 साल पूरे होने पर शुरू किया गया है। इसके लिए लोगों से 138, 1380 या 13800 रुपए दान करने की अपील की जा रही है। दान देने वाला व्यक्ति इसके अलावा भी किसी राशि को चुन सकता है।
यह भी पढ़ें- सिख दंगों और इंदिरा गांधी की हत्या पर बयान देकर पूर्व गवर्नर रघुराम राजन फंस गए, देखें Video
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि क्राउडफंडिंग पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रेरित है। इसे 1920-21 में लॉन्च किया गया था। सभी राज्य कांग्रेस प्रमुखों को अभियान के बारे में लोगों तक जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है। यह अभियान मुख्य रूप से 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस तक ऑनलाइन होगा। इसके बाद कांग्रेस के स्वयंसेवक कम से कम 138 रुपए के योगदान के लिए घर-घर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'ब्रह्मांड की कोई ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती, संसद में हुई घटना चिंताजनक': पीएम मोदी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.