'भारत जोड़ो यात्रा' के ऐलान के बीच गांधी फैमिली विदेश जाएगी, सोनिया गांधी का मेडिकल चेकअप होगा

Published : Aug 24, 2022, 07:55 AM ISTUpdated : Aug 24, 2022, 09:44 AM IST
 'भारत जोड़ो यात्रा' के ऐलान के बीच गांधी फैमिली विदेश जाएगी, सोनिया गांधी का मेडिकल चेकअप होगा

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश यात्रा करेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ होंगी। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत लौटने से पहले सोनिया गांधी अपनी बीमार मां से भी मुलाकात करेंगी।  

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए देश से बाहर जा रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ होंगी। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत लौटने से पहले सोनिया गांधी अपनी बीमार मां से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि यात्रा की कोई विशेष तारीख या उनके घूमने के स्थानों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा गया है कि राहुल गांधी 4 सितंबर, 2022 को यहां कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली को संबोधित करेंगे। यानी वे इससे पहले भारत लौट आएंगे। बता दें कि हाल में सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। सोनिया गांधी दोपहर में ब्रिटेन के लिए रवाना होंगी। सोनिया गांधी विदेश दौरे से कब लौटेंगी, इस संबंध में कांग्रेस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी। वह नई दिल्ली लौटने से पहले अपनी बीमार मां से भी मिलेंगी।" गांधी फैमिली की विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब पार्टी अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए 7 सितंबर से शुरू होने की तैयारी कर रही है। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस इसे ऐतिहासिक यात्रा बता रही है। यह यात्रा पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले भी हो रही है, जिसका कार्यक्रम इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। कांग्रेस के ज्यादातर नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें, हालांकि वे इसके लिए तैयार नहीं है। अटकलें हैं कि अगले महीने पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है।

मंगलवार को राष्ट्रपति से मिली थीं सोनिया गांधी
मंगलवार को सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की थी। बता दें कि इस समय कांग्रेस पार्टी के भीतर जबर्दस्त कलह चल रही है। हाल में कांग्रेस के सीनियर लीडर आनंद शर्मा ने पार्टी की अहम राज्य कमेटी की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी के अंदर उनका लगातार अपमान किया जा रहा है। लिहाजा इस्तीफा के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था।

यह भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित, Big B ने खुद दी जानकारी, लोगों को दिया यह सलाह
विनोद कांबली का दर्द सुन पसीजा इस शख्स का दिल, पेंशन पर जी रहे क्रिकेटर को दिया इतने लाख की नौकरी का ऑफर

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला