कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, पंजाब और बिहार से इन 7 महारथियों के नाम फाइनल

Published : Apr 23, 2024, 07:35 AM ISTUpdated : Apr 23, 2024, 07:55 AM IST
congress  2

सार

कांग्रेस ने अपनी नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस ने पंजाब और बिहार के लिए 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी नई लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पंजाब और बिहार के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। नई लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 7 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस ने बिहार से 5 जबकि पंजाब में दो प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस का बिहार में आरजेडी के साथ गठबंधन है वहीं पंजाब में यह अकेले मैदान में है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद कांग्रेस अपनी बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने में जुटी हुई है। अब बिहार और पंजाब के लिए नाम फाइनल कर दिए गए हैं।  

बिहार में ये प्रत्याशी मैदान में
बिहार में पांच लोकसभा सीटों  के लिए कांग्रेस ने पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे इतर पार्टी ने पंजाब की होशियारपुर सीट से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके पर दांव खेला है। पार्टी ने फरीदकोट से इस बार मौजूदा सांसद और मशहूर सिंगर मोहम्मद सादीक का टिकट काट दिया है।

बिहार में कुल 9 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही चुनाव
बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे में कांग्रेस इस बार कुल 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि 26 सीटें आरजेडी के पास है। 5 सीटें लेफ्ट को दी गई हैं। इन नौ सीटों में से पार्टी ने अब 5 सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान