
बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) हो रहे हैं। 224 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 42 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने इससे पहले 25 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 124 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। अब कांग्रेस द्वारा 58 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किया जाना बाकी है।
तीर्थल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व शिक्षा मंत्री किममाने रत्नाकर को मैदान में उतारा गया है। इकबाल अंसारी को गंगावती सीट से टिकट दिया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी विनय कुलकर्णी को धारवाड़ से मैदान में उतारा गया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
कांग्रेस लिस्ट पेज 1
कांग्रेस लिस्ट पेज 2
गौरतलब है कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। 10 मई को मतदान होगा। 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और रिजल्ट आएगा। चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है। भाजपा के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस फिर से सत्ता में आने के लिए पूरा दम लगा रही है।
यह भी पढ़ें- 43 साल की हुई BJP: पार्टी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी, हर बूथ पर लिखा जाएगा नारा
डीके शिवकुमार का दावा- कांग्रेस जीतेगी 141 सीटें
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में दावा किया है कि उनकी पार्टी चुनाव में 141 सीटें जीतेगी। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 113 है। शिवकुमार ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने त्रिशंकु रिजल्ट आने की स्थिति में जद(एस) के साथ हाथ मिलाने की संभावना से इनकार किया और कहा कि इसकी जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- अभी तिहाड़ जेल ही रहेगा AAP नेता सत्येंद्र जैन का पता, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, बताई यह वजह
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.