W Bengal election : बंगाल में इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस; दो दिन में होगा उम्मीदवारों का ऐलान

चुनाव आयोग के ऐलान के बाद प बंगाल में चुनावी बिगुल फुंक चुका है। वहीं, कांग्रेस ने इस चुनाव में वाम दलों के साथ चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी बात बन गई है। कांग्रेस को इस गठबंधन में 92 सीटें मिली हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 1, 2021 4:21 PM IST

कोलकाता. चुनाव आयोग के ऐलान के बाद प बंगाल में चुनावी बिगुल फुंक चुका है। वहीं, कांग्रेस ने इस चुनाव में वाम दलों के साथ चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी बात बन गई है। कांग्रेस को इस गठबंधन में 92 सीटें मिली हैं। 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, लेफ्ट पार्टियों से हुई बातचीत के बाद तय हुआ है कि प बंगाल चुनाव में कांग्रेस 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इन सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट दो दिन में जारी हो जाएगी। 

कांग्रेस ने मांगी थीं 130 सीटें
अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि कांग्रेस ने गठबंधन में 130 सीटों की मांग की थी। लेकिन लेफ्ट उन्हें और सीटें दे सकता था, लेकिन उन्हें इसमें एनसीपी और राजद को भी सीटें देनी होती। लेकिन अब कांग्रेस को 92 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं। इनमें आरजेडी और एनसीपी के साथ सीटों को नहीं बांटना पड़ेगा। हालांकि, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अन्य पार्टियों के लिए ऑफर खुला है।  
 
294 सीटों पर 8 चरणों में होना है चुनाव
294 सीटों वाले बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। नतीजे 2 मई को आएंगे। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होगा। वहीं, 29 अप्रैल को आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 

Share this article
click me!