मोदी सरकार के खिलाफ जल्द मैदान में उतरेगी कांग्रेस

Published : Nov 03, 2019, 05:52 PM IST
मोदी सरकार के खिलाफ जल्द मैदान में उतरेगी कांग्रेस

सार

केंद्र सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। जिसमें कांग्रेस पार्टी  विशाल रैली करेगी। 

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, कृषि संकट और क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी के मुद्दों को लेकर अगले महीने दिल्ली में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विशाल रैली करेगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया कि इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

डेट अभी तय नहीं

सुरजेवाला ने कहा कि रैली की तिथि बाद में तय की जाएगी। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर आगामी पांच से 15 नवंबर के बीच पहले जिला स्तर और फिर प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करेगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली