क्या MVA में दरार बढ़ी है : उद्धव ठाकरे ने कहा, कोई अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से मारेंगे

Published : Jun 20, 2021, 11:23 AM IST
क्या MVA में दरार बढ़ी है : उद्धव ठाकरे ने कहा, कोई अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से मारेंगे

सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, कल शिवसेना का 55वां स्थापना दिवस था। इस अवसर पर सीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी की क्या भूमिका रहेगी। उन्होंने ये भी बताया कि महाराष्ट्र में जो अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहें, अगर वो ऐसा करेंगे तो हम क्या ऐसे ही बैठे रहेंगे? जिसे लड़ना है वो लड़े।

मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का एक बयान सुर्खियों में है। शिवसेना का 55वां स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि अगर कोई अकेले लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से मारेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अगले सभी चुनाव अकेले लड़ने की बात कही थी। उद्धठ ठाकरे के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि शिवसेना और कांग्रेस के बीच दरार और भी बढ़ती दिख रही है।

शिवसेना अपने ताकत पर लड़ी है: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, कल शिवसेना का 55वां स्थापना दिवस था। इस अवसर पर सीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी की क्या भूमिका रहेगी। उन्होंने ये भी बताया कि महाराष्ट्र में जो अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहें, अगर वो ऐसा करेंगे तो हम क्या ऐसे ही बैठे रहेंगे? जिसे लड़ना है वो लड़े।

'शिवसेना ने राजनीतिक लड़ाई अपने ताकत पर लड़ी है। चाहे चुनाव में गठबंधन हो या न हो, लेकिन लड़ाई अपने ताकत पर ही लड़ी जाती है।'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

उत्तरी कर्नाटक के दौरे पर सीएम शिवकुमार, बारिश और फसल की स्थिति पर नजर
Tirupati Wedding Murder: मैरिज हॉल के बाहर डबल मर्डर, CCTV और VIDEO बने सबसे बड़े गवाह