कोरोना: शादी में सिर्फ 50 लोग हो सकते हैं इकट्ठा, ऑफिस खुला तो मास्क, हैंडवाश, आरोग्य सेतु ऐप जरूरी

Published : May 05, 2020, 04:23 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:20 PM IST
कोरोना: शादी में सिर्फ 50 लोग हो सकते हैं इकट्ठा, ऑफिस खुला तो मास्क, हैंडवाश, आरोग्य सेतु ऐप जरूरी

सार

देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 32,138 हैं। पिछले 24 घंटे में 3,900 नए मामले सामने आए हैं, जिसके कारण कुल मामलों की संख्या अब 46433 हो गई है। देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 195 मौतें हुई हैं, जिसके कारण मरने वालों की संख्या 1568 हो चुकी है। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 32,138 हैं। पिछले 24 घंटे में 3,900 नए मामले सामने आए हैं, जिसके कारण कुल मामलों की संख्या अब 46433 हो गई है। देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 195 मौतें हुई हैं, जिसके कारण मरने वालों की संख्या 1568 हो चुकी है। 

कोरोना से रिकवरी रेट 27.41% है

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, पिछले 24 घंटे में1020 लोग ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वालों की संख्या 12726 हो गई है, अब रिकवरी रेट 27.41 % हो गया है। 

- गृह मंत्रालय ने कहा, अभी जो कार्यालय चालू हैं, उन्हें कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रभारी को फेस मास्क और सैनिटाइटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप रखना अनिवार्य है।   

11 से बढ़कर 12 दिन हुआ डबलिंग रेट

लव अग्रवाल ने बताया, कोरोना के केस पहले 11 दिन में डबल हो रहे थे अब यह दिन बढ़कर 12 हो गए हैं। अब 12 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है।  

- गृह मंत्रालय ने बताया, देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, यात्रियों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने 62 ट्रेनें चलाई है। लगभग 72 हजार यात्रियों को सुविधा मिली है। आज 13 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

शादी में 50 से अधिक नहीं, अंतिम संस्कार में सिर्फ 20  

गृह मंत्रालय ने कहा, सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए शादी में 50 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है, इसके साथ-साथ मृतक के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। 

ऑफिस में क्या-क्या जरूरी?

गृह मंत्रालय ने साफ किया कि ऑफिस में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी को मास्क पहनना जरूरी है। पूरे ऑफिर को सैनिटाइज करवाना होगा। कर्मचारियों के लिए हैंडवाश की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। दो शिफ्टों के बीच गैप रखना जरूरी होगा। सभी कर्मचारियों का लंच ब्रेक एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग टाइम पर होगा। सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना जरूरी है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला