कोरोना : देश में पिछले 24 घंटों में 66,732 मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 71 लाख के पार

Published : Oct 12, 2020, 02:17 PM IST
कोरोना : देश में पिछले 24 घंटों में 66,732 मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 71 लाख के पार

सार

देश में पिछले 24 घंटों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 66,732 नए मामले सामने आए हैं और 816 मरीजों की मौत हुई है। ये आंकड़ें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार सुबह जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कुल 71,20,539 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से अब सिर्फ 8,61,853 मामले एक्टिव हैं तो वहीं 61,49,536 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक कुल 1,09,150 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। 

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 66,732 नए मामले सामने आए हैं और 816 मरीजों की मौत हुई है। ये आंकड़ें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार सुबह जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कुल 71,20,539 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से अब सिर्फ 8,61,853 मामले एक्टिव हैं तो वहीं 61,49,536 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक कुल 1,09,150 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। 

यह लगातार 11वां दिन था जब नए केस 80 हजार से कम रहे। रिकवरी रेट का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते 26 दिनों में इसमें 15% की गिरावट आई है। ये 16 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थे, जो अब 8.61 लाख पर पहुंच गए हैं।

दोबारा नए संक्रमितों से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा रहा।

देश में नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। सितंबर के मध्य में जहां 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे, वे अब 70 से 80 हजार के बीच हो गए हैं। बीते एक महीने में करीब एक लाख सक्रिय मामले कम हुए हैं। अगर नए मामले कम होने और ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार यही रही तो जनवरी की शुरुआत में एक से डेढ़ लाख सक्रिय मामले रह जाएंगे।

राहत भरे आंकड़ें

हाल के दिनों में देश में कोरोना के बढ़ते मामलों में जबरदस्त कमी देखने को मिली है। पिछले 29 दिनों में कोरोना के सक्रिय मामले सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। 10.17 लाख से घटकर ये आंकड़ा 9.7 लाख पर पहुंच गया है। मतलब देश में अभी करीब 9 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देश का रिकवरी रेट 84.4 प्रतिशत हो गया है।

दुनिया में नंबर 2 पर भारत 

भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है जबकि मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। हालांकि, राहत की बात ये है कि देश में अब तक 5662491 कोरोना मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 

विश्व में कोरोना

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3.47 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 1,031,000 के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को ये जानकारी दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने कहा कि रविवार तक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 34,791,855 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,031,528 हो गई। अमेरिका संक्रमण के 7,379,614 मामलों और 209,335 मौतों के साथ कोविड-19 से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं,  भारत 6,473,544 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 100,842 हो गई है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस