कोरोना: देश में 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा संक्रमित, 251 मौत, महाराष्ट्र से अकेले 59% केस सामने आए

देश में छह राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात हैं, जहां प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है। पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2021 8:45 AM IST

नई दिल्ली. देश में छह राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात हैं, जहां प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है। पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस 59% केस
महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या अभी भी सबसे अधिक 31,855 (59.57 प्रतिशत) है। इसके बाद पंजाब में 2,613 और केरल में 2,456 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं। दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

24 घंटों में सक्रिय मामलों में 26 हजार की बढ़ोतरी
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 3.95 लाख (3,95,192) है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 26,735 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

तीन राज्यों से ही 74% केस आ रहे हैं
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 74.32 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.91 प्रतिशत है। भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,12,31,650 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 26,490 मामले ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर आज 10,836,458 है

24 घंटों में 251 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों में कोविड से 251 लोगों की मौत हुईं है। दैनिक मृत्यु के मामले में 78.49 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 जबकि पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की कोविड से मौत हुई है। 14 राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों में जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।
 

Share this article
click me!