Action Against Corona: रात 8.30 बजे महाराष्ट्र को संबोधित करेंगे CM उद्धव, लॉकडाउन का कर सकते हैं ऐलान

कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों में कड़ी सख्ती के चलते पिछले 24 घंटे में केस घटे हैं। हालांकि यह आंकड़ा अब भी डेढ़ लाख के पार है। पिछले 24 घंटे में देश में +1,61,736 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +1,69,914 नए केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में भी नए केस कम हुए हैं। यहां +51,751 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +63,294 नए केस मिले थे। यूपी में भी केस घटे हैं।  लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में केस बढ़े हैं। इस बीच ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने स्पुतनिक-V वैक्सीन (रूस में विकसित COVID-19 वैक्सीन) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2021 2:37 AM IST / Updated: Apr 13 2021, 05:34 PM IST

नई दिल्ली. देश में बढ़ते संक्रमण को रोकने सभी सरकारें अब सख्त कदम उठा रही हैं। मंगलवार से नवरात्र शुरू हो गए। जबकि मुस्लिम समुदाय का पाक महीना रजमान भी भारत में 14 अप्रैल से शुरू हो सकता है। कई मुस्लिम देशों में यह मंगलवार से शुरू हो गया। मंदिरों और मस्जिदों में भीड़ रोकने प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है। मध्य प्रदेश में 12 अप्रैल की रात 9 बजे से 19 अप्रैल, यानी अगले सोमवार की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी दुकानें खुली रहेंगी।

जानते हैं क्या है ताजा आंकड़ा...
कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों में कड़ी सख्ती के चलते पिछले 24 घंटे में केस घटे हैं। हालांकि यह आंकड़ा भी  डेढ़ लाख के पार है। पिछले 24 घंटे में देश में +1,61,736 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +1,69,914 नए केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में भी नए केस कम हुए हैं। यहां +51,751 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +63,294 नए केस मिले थे। यहां 24 घंटे में 254 लोगों की मौत हो गई। यूपी में भी केस घटे हैं। यहां +13,604 नए केस मिले हैं। जबकि एक दिन पहले यहां +15,276 नए केस सामने आए थे। दिल्ली में केस बढ़ गए हैं। यहां +11,491 नए केस मिले हैं, जबकि इससे पहले+10,774 नए केस मिले थे। कर्नाटक में केस घटे हैं। यहां +9,579 नए केस मिल हैं, जबकि एक दिन पहले+10,250 केस मिले थे। छत्तीसगढ़ में +13,576 नए केस मिले हैं। यहां दो दिन पहले +10,521 केस सामने आए थे। केरल में +5,692 नए मिले हैं। यहां दो दिन पहले+6,986 नए केस मिले थे। मध्य प्रदेश में +6489 नए केस मिले हैं। यहां केस बढ़ गए हैं। मप्र में सबसे अधिक केस 7,917 इंदौर और 5438 भोपाल में मिले हैं। गुजरात में +6,021 नए केस मिले हैं। यहां भी केस बढ़े हैं। भारत में अब तक 13.5M केस आ चुके हैं। इनमें  12.2M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 170K की मौत हुई। दुनियाभर में अब तक 136M केस आ चुके हैं। इनमें 77.6M रिकवर हो चुके हैं, जबकि  2.94M मौत हुई।

जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान और ताजा घटनाक्रम
 

 

 

 

 

 

Share this article
click me!