
नई दिल्ली. भारत ने एक ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। कोविड 19 से ठीक होने वाले रोगियों की दर के मामले में भारत ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को पछाड़ते हुए विश्व में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत में अभी तक सबसे अधिक 42 लाख से अधिक (42,08,431) कोविड के रोगी ठीक हो चुके हैं। वैश्विक रिकवरी दर में भारत का योगदान करीब 19% है। इसकी बदौलत भारत का राष्ट्रीय रिकवरी दर लगभग 79.28% पर पहुंच गया है।
24 घंटे में सबसे ज्यादा लोग हुई ठीक
कोविड-19 के खिलाफ अपनी मजूबत लड़ाई में, भारत ने पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सबसे अधिक रिकवरी दर हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुल 95,880 रोगी ठीक हुए हैं। 16 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से नए ठीक होने वाले मामलों की सख्या 90% बताई जा रही है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ठीक हुए मरीज
ठीक होने वाले नए मामलों में से लगभग 60% मामले पांच राज्यों से आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
अकेले महाराष्ट्र ने 22,000 (23%) से अधिक का योगदान दिया है और आंध्र प्रदेश ने एक दिन में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में 11,000 (12.3%) से अधिक का योगदान दिया है। कुल रिकवर होने वाले मामलों में 90% योगदान 15 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है। अधिकतम मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे शीर्ष पांच राज्यों से आए हैं और इन्हीं राज्यों से सबसे अधिक रोगियों के ठीक होने की दर भी सामने आई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.