कोरोना: भारत बायोटेक वैक्सीन को तीसरे फेज के ट्रायल की मिली मंजूरी, दुनिया की 10 वैक्सीन इस स्टेज में

Published : Oct 23, 2020, 12:01 PM ISTUpdated : Oct 26, 2020, 06:08 PM IST
कोरोना: भारत बायोटेक वैक्सीन को तीसरे फेज के ट्रायल की मिली मंजूरी, दुनिया की 10 वैक्सीन इस स्टेज में

सार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन खोज पर पूरी दुनिया में ट्रायल चल रहे हैं। इसी बीच देश में वैक्सीन की प्रोग्रेस को लेकर अच्छी खबर है। भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। 

नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश दुनिया के सभी लोग परेशान हैं। ऐसे में पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन की खोज पर ट्रायल चल रहे हैं। इसी बीच देश में वैक्सीन की प्रोग्रेस को लेकर अच्छी खबर है। भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से भारत बायोटेक ''कोवाक्सिन'' टीका स्वदेशी रूप से विकसित कर रही है।

दरअसल, भारत बायोटेक उन दो कैंडिडेट में से एक है जो स्वदेशी हैं। भारत बायोटेक ने पहले और दूसरे फेस के ट्रायल के डाटा के साथ एनिमल चैलेंज डेटा पेश किया। सारा डेटा देखकर हुई चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है। 

दुनियाभर में 10 वैक्सीन ट्रायल के तीसरे चरण में
WHO के मुताबिक, कुल 193 कंपनियां वैक्सीन बनाने में जुटी हैं। जबकि इनमें से 42 क्लीनिकल ट्रायल में हैं। इनमें से 10 वैक्सीन ट्रायल के तीसरे चरण में हैं। इन वैक्सीन की टेस्टिंग बड़े पैमाने पर लोगों पर की जा रही है। माना जा रहा है कि इन्हें पब्लिक इस्तेमाल की भी मंजूरी मिल सकती है।  


ये 10 वैक्सीन ट्रायल के तीसरे चरण में।

भारत में वैक्सीन की क्या है स्थिति?

भारत में बन रही बायोटेक और जायडस कैडिला वैक्सीन अभी दूसरे चरण में हैं। अब बायोटेक को तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। जबकि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का भारत में तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। इस वैक्सीन को बनाने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से समझौता किया गया है। माना जा रहा है कि इसे 2021 के शुरू होने से पहले मंजूरी मिल सकती है। यह पहली वैक्सीन भी हो सकती है। 

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने हाल ही में बताया था कि देश अगले 6 महीने में लोगों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने की स्थिति में होगा। उन्होंने कुछ ही महीनों में देश में कोरोना का टीका उपलब्ध होने की भी बात कही थी। 

77 लाख के पार कोरोना वायरस

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 77 लाख 61 हजार के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54,366 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 690 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई।

10 करोड़ के पार हुई टेस्टिंग 

देश में टेस्टिंग का आंकड़ा 10 करोड़ 1 लाख 13 हजार 85 पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि देश में अब तक कुल 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, गुरुवार को 14 लाख 42 हजार 722 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

दुनिया में कोरोना

www.worldometers.info/coronavirus के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.18 करोड़ से ज्यादा हो गया है। हालांकि इसमें से 3 करोड़ 10 लाख 82 हजार 645 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पूरी दुनिया में अब तक 11.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोप में तेजी से फैल रहा संक्रमण

यूरोपीय देशों में संक्रमण का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। अकेले फ्रांस में ही कोरोना संक्रमण के 9 लाख 99 हजार 43 मामले हो गए हैं। यहां 24 घंटे में 41,622 मामले मिले। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया। इससे देश की दो तिहाई यानी करीब 4.6 करोड़ आबादी प्रभावित हुई है। बता दें कि फ्रांस की कुल आबादी 6.53 करोड़ से ज्यादा है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास