
नई दिल्ली. भारत में कोरोना को लेकर बड़ी सफलता मिली है। रोजाना मरीजों के ठीक होने की संख्या इस समय नये मामलों से अधिक होने के कारण कोविड मरीजों के ठीक होने की दर अधिक हुई है। ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या लगभग 95 लाख (94,89,740) हो गई है। रिकवरी दर 95.31 प्रतिशत हो गई है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अन्तर लगातार बढ़ रहा है और यह 91,67,374 हो गया है।
कोरोना के 3.24 प्रतिशत पॉजिटिव केस
मरीजों के लगातार बड़ी संख्या में ठीक होने से भारत में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि भारत के मौजूदा 3,22,366 सक्रिय मामलों में कुल पॉजिटिव मामलें केवल 3.24 प्रतिशत ही हैं।
भारत की रिकवरी दर दुनिया में सबसे अधिक
भारत की रिकवरी दर दुनिया में सबसे अधिक है, जबकि वैश्विक रिकवरी दर 70.27 प्रतिशत है भारत में यह दर 95.31 प्रतिशत दर्ज हुई है। अमरीका, ब्राजील, रूस और इटली में रिकवरी दरें बहुत कम हैं। राष्ट्रीय लक्ष्य का अनुसरण करते हुए 18 राज्यों में रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
पिछले 24 घंटों में 33,291 नए मरीज ठीक हुए
देश में पिछले 24 घंटों में 33,291 नए मरीज ठीक हुए हैं। 75.63 प्रतिशत नए ठीक हुए मामले 10 राज्यों के है। केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5,728 मरीज ठीक हुए हैं। यह संख्या सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में दैनिक रिकवरी 3,887 रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में दैनिक रिकवरी 2,767 दर्ज हुई है।
पिछले 24 घंटों में 24,010 नए दैनिक मामले दर्ज हुए हैं। 78.27 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों से हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,185 नए मामलों का पता चला है। पश्चिम बंगाल में 2,293 और छत्तीसगढ में कल 1,661 नए मामले दर्ज हुए है।
कोरोना से 24 घंटों में 355 मरीजों की मौत
पिछले 24 घंटों में मौत के 355 मामलों का पता चला है। इनमें 79.15 प्रतिशत मामले 10 राज्यों के हैं। 26.76 प्रतिशत मौत के नए मामले महाराष्ट्र के हैं, जहां 95 मरीजों की मौत होने का पता चला है। पश्चिम बंगाल में 46 और दिल्ली में 32 मौत के नए मामलों की जानकारी मिली है। भारत में दैनिक मौत की संख्या में गिरावट का रूख जारी है। मृत्युदर 1.45 प्रतिशत हो गई है और इसमें लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। भारत में मृत्युदर दुनिया में सबसे कम है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.