इंदौर में 6 मरीजों में कोरोना का UK वैरिएंट मिला, इनमें से कोई विदेश नहीं गया

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि यहां मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 20 फरवरी को जांच के लिए 106 सैंपल्स दिल्ली भेजे गए थे, इनमें से 6 में यूके स्ट्रेन मिला है। इतना ही नहीं इन मरीजों की विदेश जाने की भी हिस्ट्री नहीं है।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2021 4:13 PM IST

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि यहां मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 20 फरवरी को जांच के लिए 106 सैंपल्स दिल्ली भेजे गए थे, इनमें से 6 में यूके स्ट्रेन मिला है। इतना ही नहीं इन मरीजों की विदेश जाने की भी हिस्ट्री नहीं है।  

इंदौर कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने नए स्ट्रेन की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा कि नया वैरिएंट तेजी से फैलता है। इसलिए  रोको-टोको अभियान को ज्यादा तेजी और ताकत से लागू करना होगा। शहर में तीन दिन स्थिति पर नजर रखी जाएगी। अगर संक्रमण काबू में नहीं आया, तो नाइट कर्फ्यू जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। 
 
नए स्ट्रेन वाले सभी मरीज पुरुष
इंदौर में जिन लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है, वे सभी पुरुष हैं। इनकी उम्र 19 साल से 49 साल तक बताई जा रही है। खास बात ये है कि ये लोग विदेश भी नहीं गए हैं। हालांकि , इंदौर में इससे पहले विदेश से आए दो लोगों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इंदौर कमिश्नर ने बताया कि शहर में तेजी ने नए केस मिलने के बाद सैंपल दिल्ली भेजने के निर्देश दिए थे।

Latest Videos

मास्क नहीं पहनने पर लगेगा जुर्माना
तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने भी कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। यहां मास्क ना पहनने पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम की टीमें निरीक्षण करेंगी।  

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts