Corona Omicron: इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर नई गाइडलाइन की तैयारी; द.अफ्रीका से आने वाले लोग होंगे क्वारैंटाइन

दुनिया में सामने आए कोरोना के नए  वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। इसे देखते हुए विमान सेवाओं(airlines) को लेकर सरकार नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2021 6:04 AM IST / Updated: Nov 27 2021, 01:33 PM IST

नई दिल्ली. दुनिया में सामने आए Corona के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। इसे देखते हुए विमान सेवाओं(airlines) को लेकर सरकार नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय तीनों मिलकर इसकी गाइड लाइन तैयार कर रहे हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से दुनिया में फैल रहा है। हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना के बाद इजराइल और बेल्जियम में भी नए वैरिएंट से संक्रमित लोग मिले हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। फ्रांस ने 48 घंटे के लिए दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया है। ब्रिटेन ने अफ्रीका के 6 देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर फिलहाल रोक लगा दी है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, लिसोथो और एसवाटिनी शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका से आने वाले पैंसेजर होंगे क्वारैंटाइन
इस बीच दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले सभी व्यक्तियों को मुंबई में क्वारैंटाइन किया जाएगा। इसके अलावा उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। साउथ अफ्रीका में नए वेरिएंट के मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। वहीं, गुजरात में ऐसे यात्रियों का RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया गया है।

भारत सरकार फ्लाइट पर बैन के पक्ष में नहीं
भारत सरकार फ्लाइट पर बैन लगाने के पक्ष में नही है। इंडिया फिर से इंटरनेशनल फ्लाइट्स (International Flight) को शुरू कर रहा है। 15 दिसंबर से कुछ शर्तों के साथ विभिन्न देशों की यात्राएं की जा सकेगी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (Civil Aviation Ministry) ने 12 देशों को रिस्क जोन में रखा है। इन देशों में यात्रा करने या यहां के यात्रियों के लिए कुछ प्रतिबंध लागू किए गए हैं।  नागरिक उड्डयन मंत्री (Civil Aviation Minister) ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) ने कहा था कि सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया का मूल्यांकन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार संक्रमण की एक नई लहर से बचाव के लिए कदम उठाएगी, खासकर जब से कई यूरोपीय देशों में वृद्धि देखी गई है।

प्रधानमंत्री ने भी समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) आज यानी 27 नवंबर को सरकार के टॉप अफसरों(top officials) के साथ कोविड 19 की मौजूदा स्थिति और वैक्सीनेशन की समीक्षा(corona review meeting) की। कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से दुनिया में फैल रहा है। बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल उपस्थित थे।  क्लिक करके पढ़ें

केजरीवाल ने फ्लाइट बंद करने की अपील की
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं, जहां कोविड-19 का नया वैरिएंट मिला है। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें इस नए वैरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Corona: दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट को मिला Omicron नाम, काफी खतरनाक हो सकता यह स्ट्रेन
भारत से इंटरनेशनल फ्लाइट 15 दिसंबर से शुरू होगी, 12 देश रिस्क जोन में डाले गए, जानिए क्या हैं नियम
Delhi pollution: अभी भी खराब है दिल्ली की हवा; Twitter पर लोगों ने सरकार से पूछा-अब तो दिवाली भी नहीं है?

 

Share this article
click me!